Punjab Govt
HomeHimachalराजकीय महाविद्यालय ऊना में ओरिएंटेशन कार्यक्रम 'परिचय' की शुरुआत

राजकीय महाविद्यालय ऊना में ओरिएंटेशन कार्यक्रम ‘परिचय’ की शुरुआत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में पांच दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम परिचय 2025 (एमबीए/एमसीए विभाग) के अंतर्गत दूसरे दिन 26 सितम्बर 2025 की शुरुआत सरस्वती मां की आराधना से हुई। इसके बाद आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस ट्रेनर राम कुमार ने विद्यार्थियों को नकारात्मक विचारों से दूर रहकर वर्तमान क्षण में जीने, ध्यान और सुदर्शन क्रिया के महत्व, सकारात्मक सोच, स्वास्थ्यवर्धक दिनचर्या तथा संतुलित जीवनशैली पर प्रेरणादायक विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि ध्यान से एकाग्रता आती है और मुस्कान तभी आती है जब हम वर्तमान में जीते हैं।

पहले सत्र के समापन पर संसाधक का सम्मान चेयरमैन, हायर एजुकेशन इंस्टिट्यूट सोसाइटी डॉक्टर मीता शर्मा, कोऑर्डिनेटर डॉ. संजय वर्मा एवं अन्य वरिष्ठ फैकल्टी सदस्यों द्वारा किया गया। इसके उपरांत एमबीए और एमसीए विभाग के विद्यार्थियों ने एकल गीत और हिप-हॉप नृत्य प्रस्तुत किया। सायंकालीन सत्र में प्रोफेसर रशपाल और प्रोफेसर आरुषि द्वारा मैनेजमेंट गेम्स का आयोजन किया गया, जिसमें अन्य फैकल्टी सदस्य भी उपस्थित रहे। इन खेलों से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क, समस्या समाधान की कला, समय प्रबंधन, आपसी सहयोग और निर्णय लेने की योग्यता का विकास हुआ, जिससे दोनों विभागों के विद्यार्थियों को अत्यधिक लाभ प्राप्त हुआ।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -