ऊना /सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में 14/7/2025 को 10 बजे ग्रैजुएशन प्रथम वर्ष से संबंधित छात्रों का ओरिएंटेशन प्रोग्राम मल्टी पर्पज हॉल में किया जाएगा । कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर मीता शर्मा ने बताया कि इस ओरिएंटेशन प्रोग्राम में बी.ए / बीकॉम / बीएससी प्रथम वर्ष के बच्चे ही भाग लेंगे । इसके साथ साथ बच्चों को पूरे कैलेंडर ईयर में होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जाएगी ।
कॉलेज से संबंधित एनएसएस/ एनसीसी/ एबीसी आईडी/ एग्जामिनेशन फॉर्म / रोवर & रैंजर्स / स्कॉलरशिप से संबंधित अनेक विषयों की जानकारियां बच्चों के साथ साझा की जाएंगी । इस ओरिएंटेशन प्रोग्राम में अलग अलग विषयों से संबंधित अलग अलग प्रोफेसर जानकारियां देंगे ।
उन्होंने बताया कि इस प्रोग्राम में सभी बच्चों को आना जरूरी है, जिससे उनको भविष्य में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े । इस प्रोग्राम से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं । इस मौके पर कॉलेज के सभी प्राध्यापक गण मौजूद रहेंगे।