Punjab Govt
HomeHimachalUnaनशे से युवाओं को दूर रखने के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन...

नशे से युवाओं को दूर रखने के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन जरूरी – गौरव कुमार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/ सुशील पंडित : अम्ब क्षेत्र में आज मां चिंतपूर्णी क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट चिंतपूर्णी के अध्यक्ष गौरव कुमार ने शिरकत की। इस अवसर पर टूर्नामेंट में भाग ले रही टीमों के खिलाड़ियों, आयोजकों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुख्य अतिथि गौरव कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को नशे जैसी बुरी प्रवृत्तियों से दूर रखने के लिए खेल गतिविधियों का आयोजन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब युवा खेल मैदानों से जुड़ते हैं तो उनकी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगती है और समाज में अनुशासन, भाईचारा तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।

उन्होंने मां चिंतपूर्णी क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे खेल टूर्नामेंट समाज के लिए प्रेरणादायक होते हैं और इससे युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि यदि समाज में नशे जैसी बुराइयों को रोकना है तो गांव-गांव में खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक गतिविधियां आयोजित करनी चाहिए।

इस दौरान टूर्नामेंट में भाग ले रही टीमों ने खेल भावना के साथ शानदार मुकाबले खेले और दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे ताकि युवाओं को सही दिशा मिल सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -