Punjab Govt AD
HomeHimachalवशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/ सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में छात्रों की प्रतिभा को उभारने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा पहली और दूसरी के लिए ‘हिंदी कैलीग्राफी प्रतियोगिता ‘ ,कक्षा तीसरी और चौथी के लिए ‘पर्यावरण और विज्ञान क्विज’ तथा कक्षा पांँचवीं से दसवीं के लिए ‘स्पेल- बी प्रतियोगिता’का आयोजन किया गया । जिसमें बच्चों ने बढ़ -चढ़कर भाग लिया । हिंदी कैलीग्राफी प्रतियोगिता का उद्देश्य हिंदी लेखन को सुंदर और कलात्मक तरीके से प्रस्तुत करना है।

इस प्रतियोगिता से छात्रों में रचनात्मकता और भाषाई जुड़ाव बढ़ाने की कोशिश की गई है। स्ट्रॉबेरी ग्रुप (कक्षा प्रथम) से आराध्या शर्मा, गीतांशी शर्मा प्रथम , जैस्मिन, अक्षिता द्वितीय तथा अराध्या तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा दूसरी से सुब्रजीत प्रथम, अभिनव दत्त ,राजवीर कौर द्वितीय तथा आयुष, देवांश धीमान तृतीय स्थान पर रहे। ‘पर्यावरण और विज्ञान क्विज’छात्रों को पर्यावरणीय समस्याओं की जानकारी देता है और उनमें समाधान की समझ विकसित करता है।

एप्पल ग्रुप में ‘ टीम अर्थ’ से आयुष सिंह ,सिद्धि बराह, समृद्धि शर्मा ,ईशान पटियाल तथा सिमरन प्रथम स्थान पर रहे। ‘टीम मर्करी’ से देवांशी, ओजस जसवाल, यक्ष बस्सी ,अमायरा तथा विराज कंवर द्वितीय स्थान पर रहे। ‘ टीम वीनस’ से एलिसिया, सुमन, मालती धीमान, रिद्विका कंवर तथा वेदिका तृतीय स्थान पर रहे।’स्पेल -बी प्रतियोगिता’ छात्रों के शब्द ज्ञान और उच्चारण कौशल को विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती है।

ऑरेंज ग्रुप में ‘ग्रुप – 1’से सीरत कौर ,अशमीत कौर ,सानवीं, जसकीरत, दक्ष शर्मा तथा त्रिनभ शर्मा प्रथम स्थान पर रहे। ‘ग्रुप – 4 ‘से विरांश राणा, शिवांश वशिष्ट, जय कौशल ,अनिरुद्ध कुमार, कर्मन सिंह तथा सक्षम राणा द्वितीय स्थान पर रहे। मैंगो ग्रुप में ‘रविंद्रनाथ टैगोर टीम ‘से दिव्यांश कुमार ,गुरलीन कौर, अरमान राणा, मनमीत कौर, सुहाना अरोड़ा तथा अनिरुद्ध गोयल प्रथम स्थान पर रहे। ‘विक्रम सेठ टीम’ से जैस्मिन धीमान ,इनायत राणा ,नयोनिका शर्मा ,जसकीत कौर ,दिव्या, जशनदीप सिंह द्वितीय स्थान पर रहे ।

‘जॉन कीट्स टीम’ से कबीर राणा, धैर्य शर्मा,हरनीत कौर, अंशिका धीमान , रियांश ठाकुर , करण सैनी तृतीय स्थान पर रहे। ग्रुप मेलन में ‘जॉन डन टीम’ से जाग्रत शर्मा, राजवंश राणा ,राधिका पराशर, गुंजन शर्मा तथा शैलजा रायजादा प्रथम स्थान पर रहे। ‘जॉन कीट्स टीम’ से हरमनजोत सिंह ,राघव , ईशान बोंसरे, गुंजन तथा सुनेत्रा द्वितीय स्थान पर रहे ।’विलियम शेक्सपियर टीम’ से कृष्णव शर्मा, सहजदीप सिंह ,हर्षिता चौधरी, सार्थक शर्मा तथा नेहा तृतीय स्थान पर रहे ।

स्कूल के निदेशक श्री अनुज वशिष्ट जी ने कहा कि ये सिर्फ शैक्षणिक प्रतियोगिताएँ नहीं है बल्कि छात्रों को भविष्य में नेतृत्व करने के लिए तैयार करने का एक प्रयास है ।स्कूल के प्रधानाचार्य श्री दीपक कौशल जी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएंँ शैक्षिक विकास के साथ-साथ छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण में भी मदद करती हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -