HomeHimachalबगांणा विकास खण्ड की सहकारी सभाओं के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

बगांणा विकास खण्ड की सहकारी सभाओं के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/ सुशील पंडित: जिला सहकारी विकास संघ लिमिटेड (ऊनकोफैड) के तत्वावधान में बगांणा विकास खण्ड  की सहकारी सभाओं की प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारियों के लिए  प्रशिक्षण शिविर का आयोजन लठियाणी कृषि सहकारी सभा के कैम्पस में  किया गया। जिसमें लठियाणी कृषि सहकारी सभा,लठियाणी व कुटलैहड़ मत्स्य सहकारी सभाएं, बुडान, कोहडरा, बंडा व मलागड़ की कृषि सहकारी सभाओं ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण शिविर की पृष्ठभूमि व उद्देश्यों पर ऊनकोफैड के सचिव अंकित बाली ने प्रकाश डालते हुए सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं ऊना राकेश कुमार ,खण्ड निरीक्षक सहकारी सभाएं यशवीर सिंह व लठियाणी सभा के प्रधान जगमोहन सिंह सहित उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों का अभिनन्दन किया।
ऊनकोफैड के चेयरमैन राजेन्द्र शर्मा ने उद्घाटन सम्बोधन में प्रशिक्षण शिविर की पृष्ठभूमि व उद्देश्यों बारे जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान परिवेश में केन्द्र सरकार व हिमाचल सरकार ने सहकारिता मंत्रालय को अहम जिम्मेदारीयों सें ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों व बागवानों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने व उनकें उत्पादन की मार्केटिंग करने, बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने तथा औद्योगिकरण में सहकारिता आंदोलन की सक्रिय भूमिका कों निभाने को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने इस प्रशिक्षण शिवर में  सहकारिता विभाग सें मार्ग दर्शन के लिए विशेष रूप से आमंत्रित व                  सभाओ सें आए प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारियों व सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर के उद्देश्यों को सार्थक बनाने में प्रबंधक कमेटियों के सदस्यों की अहम भूमिका का  उत्तरदायित्व हैं। 
अतिरिक्त पंजीयक सहकारी सभाएं हिमाचल प्रदेश सुखदेव सिंह ने इस शिवर के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रबंधक कमेटी को अपने उत्तरदायित्वों को निभाना अनिवार्य हैं। कमेटी को अपने कर्तव्यों, अधिकारों व सभा की कार्यप्रणाली से भली प्रकार परिचित होना चाहिए अन्यथा किसी भी अनियमितताओ पर दोषी पाए जाने पर कमेटी की जिम्मेदारी निर्धारित की जाती है। इस प्रशिक्षण शिविर में मुख्य वक्ता सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं ऊना राकेश कुमार ने सभा की कार्यप्रणाली से अवगत करवाते हुए प्रबंधक समिति के उत्तरदायित्वों व अधिकारों का निर्वाह करने बारे क्रमबद्ध ढ़ग सें विस्तार से बताया स्थ। उन्होंने सभा में पावति व प्राप्त पत्रों की फाईल लगाए। सभा के सदस्य रजिस्टर को अपडेट रखें व नोमीनेशन को भी भरें।
सभा की वार्षिक आडिट रिपोर्ट से पूर्व सभा की प्रबंधक कमेटी सारे लेखों को तैयार करवाए । सभा जो सदस्यों को ऋण देती है उसके परनोट को पूर्ण करने के साथ हस्ताक्षर के साथ अगूंठा भी लगवाए व आधार कार्ड भी लें। सभा की प्रबंधक कमेटी को सभा के कारोबार पर पूरी निगरानी रखनी चाहिए व सभा सचिव से सभा की हर जानकारी करने के साथ विवेक से सही र्निणय लेने चाहिए । क्योंकि किसी भी तरह की अनियमितता के लिए सचिव के साथ प्रबंधक समिति को भी दोषी ठहराया जाता हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश सहकारी अधिनियम व नियमों कें अंतर्गत सभा की प्रस्तावित विधियों व उपविधियों में संशोधनों को अपनाने को सुनिश्चित करने का आग्रह किया। सभा की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता से सभा सदस्यों का विश्वास अर्जित करने से सभा के विस्तार से जनसेवा को अधिक से अधिक करने पर बल दिया। 
खण्ड निरीक्षक सहकारी सभाएं यशवीर सिंह ने इस खण्ड की गतिविधियों की जानकारी के साथ आए हुए सभी प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारियों का इस प्रशिक्षण शिविर को सफल व सार्थक बनाने के लिए आभार प्रगट किया व लठियाणी सहकारी सभा के प्रधान जगमोहन सिंह व कमेटी के सदस्यों व सचिव दिनेश ठाकुर के सहयोग के लिए साधुवाद दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -