ऊना/सुशील पंडित: ऊना के आईएसबीटी में स्थित मां दुर्गा देवी मंदिर में एम आर सी ग्रुप व एचआरटीसी के सहयोग से हर वर्ष की भांति इस बार भी हवन यज्ञ व लंगर का आयोजन किया गया। एमआरसी ग्रुप के जनरल मैनेजर प्रवेश शर्मा ने बताया कि हर वर्ष आम जनता की सुख समृद्धि के लिए इस हवन यज्ञ व लंगर का आयोजन किया जाता है। मां दुर्गा अपने सब भक्तों पर मेहरबान रहे और कोरोना जैसी बीमारी को सब जनता से दूर रखें और भविष्य में ऐसी आपदाओं से बचा कर रखें। प्रवेश ने बताया कि मां आदिशक्ति सबसे बड़ी शक्ति है जिसकी पूजा तो देवी देवताओं को भी करनी पड़ती है।
आपको बता दें कि यह मां दुर्गा का मंदिर एमआरसी ग्रुप द्वारा बस स्टैंड के बीच में ही बनाया गया है जिसमें मां दुर्गा का मंदिर, शिव भोलेनाथ का शिवलिंग, मां काली, श्री ब्रह्मा जी, श्री हनुमान जी, श्री राधा कृष्ण व अन्य देवी देवताओं की मूर्तियां मंदिर में स्थित हैं मंदिर की देखभाल व पूजा-अर्चना के लिए दो पुजारियों की भी व्यवस्था है। आज रामनवमी पर हवन यज्ञ के उपरांत पूर्ण आहुति डाली गई। प्रवेश शर्मा द्वारा नारियल की बलि भी दी गई आई हुई महिलाओं ने मां दुर्गा के भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बनाए रखा। भक्तों ने पूरी छोले व अन्य सब्जियां व हलवा खाकर मां दुर्गा का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर एम आर सी ग्रुप के जीएम प्रवेश शर्मा, एचआरटीसी के आरएम सुरेश धीमान, नरेश शर्मा, मनजीत, मनोज, पंडित शशि शर्मा, शिवदत्त, वरुण शर्मा, अर्पित, रवि राजकुमार, अनमोल, रोहित, नीलकंठ, रिंकू, पदमा, अश्विनी ठाकुर, उत्तम, अनमोल व अन्य भगत उपस्थित रहे।
