Punjab Govt AD
HomeHimachalमैहतपुर पुलिस थाने में ऑनलाइन ठगी के मामले का 72 घंटे में...

मैहतपुर पुलिस थाने में ऑनलाइन ठगी के मामले का 72 घंटे में निपटारा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: 72 घंटे में मैहतपुर पुलिस थाना में ऑनलाइन ठगी के मामले का निपटारा हुआ है। इस बात की जानकारी राष्ट्रीय इंटक सचिव एवं हिमाचल इंटक के महासचिव कामरेड जगत राम शर्मा ने शनिवार को जारी बयान में दी। उन्होंने कहा कि 22 सितम्बर 2025 को मैहतपुर में  डीटीडीसी कुरिअर कंपनी द्वारा दिए गए नकली पार्सल की लिखित शिकायत इसी रोज पुलिस थाना मैहतपुर में दी थी।

थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर अंकुश डोगरा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डीटीडीसी मैहतपुर के स्टाफ को मौके पर बुलाया और उनसे कई बातों की इंक्वायरी  करते हुए उन्होंने यह केस हेड कांस्टेबल जसविंदर कुमार को अगली जांच के लिए दे दिया। हेड कांस्टेबल जसविंदर कुमार ने कड़ी मेहनत कर संबंधित कंपनी से 698 रुपये वापस करवा लिए। जगत शर्मा ने इस कार्रवाई के लिए मैहतपुर पुलिस थाना के इंचार्ज सहित समस्त स्टाफ की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ठगी जैसे केस के चक्कर में कई लोग फंस जाते हैं और पुलिस के पास न आकर ऐसे अपराध को दबा लेते हैं।

लेकिन ऐसे में लोगों को पुलिस पर विश्वास रखकर अपने नजदीकी पुलिस थाना में शिकायत करनी चाहिए, ताकि अपराधियों को सबक मिल सके। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन में ठगी का मामला जो मेरे साथ हुआ है वह निसन्देह बहुत बड़ा नहीं है, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई आज भी ऐसे मामलों में लोगों के बीच कानून के मजबूत होने का प्रमाण देती है। उन्होंने कहा कि किसी भी ऑनलाइन पार्सल को मंगवाने के समय इसकी डिलीवरी पर पहले पार्सल खोल चेक कर लें और उसके बाद ही पेमेंट करें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -