बांदीपुराः जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा जिले में मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया, जबकि दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर बांदीपुरा के चूंटपाथरी वन क्षेत्र में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।
आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि सेना का एक जवान और सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया और अभियान अभी भी जारी है।
