पंचकूला: दशहरे की शाम को परिवार को रावण दहन देखने जा रहे एक व्यक्ति की कुछ युवकों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान पुष्पेंद्र पुत्र प्रेम पाल निवासी आशियाना सेक्टर-20 के तौर पर हुई है। सेक्टर 20 के आशियाना के रहने वाले पुष्पेंद्र परिवार सहित अपनी ई-रिक्शा पर सेक्टर 15 में रावण दहन देखने जा रहे था। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रक और मोटरसाइकिल सवारो का झगड़ा होने का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक और मोटरसाइकिल सवारो का झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान ट्रक ड्राइवर मौके से भाग गया। ट्रक साईड पर खड़ा था, इसी दौरान ई-रिक्शा आया जिसकी ट्रक से टक्कर हो गई।
मोटरसाइकिल सवारों ने ट्रक ड्राइवर का पीछा किया। ई-रिक्शा चालक पुष्पेंद्र के दोस्त ने उसको फोन किया। पुष्पेंद्र ने अपने दोस्त को बताया कि कि उसके ई-रिक्शा की ट्रक से टक्कर हो गई है। जिसके बाद पुष्पेंद्र का दोस्त वहां पहुंचा तो, इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार आए और ई-रिक्शा सवार को ट्रक ड्राइवर समझ कर पिटाई करने लगे। मारपीट इतनी ज्यादा की वह गंभीर रुप से घायल हो गया। बाइक सवारों ने डंडे, पत्थर ईंट और चाकू से हमला किया। जिसके बाद ई-रिक्शा को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है।
दूसरे मामले में पंचकूला सेक्टर 5 के शालीमार ग्राउंड में एक युवक को चाकू से हमला कर दिया।घायल युवक की पहचान रवि(20) के तौर पर हुई है। पीड़ित रवि जो की रिक्शा चालक है। उसको घायल कर दिया। घायल की घायल अवस्था में रवि को सेक्टर 6 अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए, पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। रवि के दोस्त आशु ने बताया कि 4 से 5 युवकों ने रवि पर चाकू से हमला कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।
