HomeNationalअनियंत्रित होकर खाई में पलटी Eco Van, एक की मौत, 2 बच्चों...

अनियंत्रित होकर खाई में पलटी Eco Van, एक की मौत, 2 बच्चों सहित 6 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अजमेरः एक अनियंत्रित ईको वैन सड़क से उतरकर खाई में पलटने का मामला सामने आया है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 महिलाओं और 2 बच्चों सहित 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वैन में सवार यात्री खाटू श्याम के दर्शन कर वापस गुजरात लौट रहे थे।

जानकारी देते पुलिस टीम ने बताया कि तबीजी हाईवे पर राधा स्वामी सत्संग स्थल के निकट गौशाला के पास रविवार शाम करीब 6 बजे अजमेर से ब्यावर की तरफ जा रही एक ईको वैन तेज गति में अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खाई में पलट गई। घटना के समय वैन में सवार श्रद्धालु परिवार गुजरात से खाटू श्याम के दर्शन कर वापस गुजरात लौट रहा था। घटना में 3 महिलाओं और 2 बच्चों सहित 7 लोग घायल हो गए। हादसे में सोहनलाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। वैन में सवार प्रिंस, उसकी मां मीराबेन, मौसी गंगाबेन, रिश्तेदार मीता, सोहनलाल, 8 साल का दिग्विजय और ड्राइवर सनी घायल हो गए। प्रिंस और दिग्विजय को मामूली चोटें आई हैं, जबकि मीरा, मीता और गंगाबेन को गंभीर चोटें लगी हैं। चालक सनी को भी अंदरूनी चोटें आई हैं।

हादसे की सूचना मिलने पर प्रशिक्षु आईपीएस डा. दीपेंद्र सैनी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सूचना पाकर हाईवे पेट्रोलिंग, 108 एंबुलेंस और एनएचएआई की टीम भी मौके पर पहुंची। इससे पहले मौके पर जमा हुए ग्रामीणों ने घायलों को वैन से निकालकर 108 एम्बुलेंस की मदद से जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -