मैनपुरीः गांव जगरूपपुर में दो पक्षों में विवाद हो गया। जहां शनिवार को कूड़ा डालने के विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी व पुत्रों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि इस घटना में 2 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, ग्रामीण शव नहीं उठाने दे रहे हैं। घटना के बाद आरोपी भाग गए हैं।
कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में चली गो ली, एक की मौ तhttps://t.co/shNqVKYiW3#PunjabFloods #TigerShroff #Dhamaal pic.twitter.com/wOLuJdcAeM
— Encounter India (@Encounter_India) September 6, 2025
कोतवाली क्षेत्र के गांव जगरूपपुर निवासी 35 वर्षीय योगेंद्र सिंह शनिवार सुबह घर पर थे, तभी पड़ोस के रहने वाले सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी भूदेव के स्वजन उनके दरवाजे पर कूड़ा डालने लगे, जब विरोध किया तो भूदेव व उनके पुत्र गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। कूडे़ को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, आरोपियों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से योगेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
वहीं गांव निवासी प्रमोद के पुत्र सहित दो लोग घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों पुत्रों के साथ भाग गया। सूचना पर पुलिस बल गांव पहुंचा। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को नहीं उठने दिया। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा व एएसपी सिटी एके सिंह ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
