जालंधर, ENS: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग अब एक नए और भयावह मोड़ पर पहुंच चुकी है। कभी मोर्चे पर लड़ी जाने वाली यह जंग अब आसमान में उड़ते ड्रोन और मिसाइलों की गर्जना में बदल गई है। हाल ही में जालंधर को गोबिंदगढ़ के रहने वाले हरमिंदर सिंह ने वीडियो जारी करके रूस आर्मी में भर्ती कर फंसाने को लेकर खुलासा किया था। रमिंदर सिंह ने कहाकि उसे कंस्ट्रक्शन के काम के लिए नौकरी करने के लिए बुलाया गया था, लेकिन उसे आर्मी में भर्ती कर दिया गया है। पीड़ित ने कहाकि यहां उसकी जान को खतरा है। यहां ड्रोन काफी संख्या में आ रहे है।
दूसरी ओर हरियाणा के हिसार के अमन ने वीडियो जारी की। इसमें अमन ने कहा कि उसे सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के बहाने रूस आर्मी में भर्त कर लिया गया। पीड़ित ने अपनी जान को खतरा बताया और कहा कि उसका कभी भी नंबर आ सकता है। पीड़ित के अनुसार लगातार इलाके में बमबारी हो रही है। पीड़ित ने कहा कि वह 25 अगस्त को आर्मी में भर्ती हुआ था। ऐसे में पीड़ित ने केंद्र सरकार से गुहार लगाई है कि उसे यहां से निकाला जाए। वहीं बीते दिन हिसार जिले के मदनहेड़ी गांव के 2 युवकों में से 28 वर्षीय सोनू की रूस आर्मी में मौत हो गई है।
परिवार का आरोप है कि उसे धोखाधड़ी से रूसी सेना में भर्ती होने के बाद यूक्रेन में युद्ध में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया था। सोनू का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया। रूस स्थित भारतीय दूतावास और दिल्ली हवाई अड्डे के अधिकारियों ने सोनू के परिवार को इसकी सूचना दे दी। जिसके बाद बीते दिन उसका शव हिसार पहुंचा, जहां गांव वासियों सहित परिवार ने नम आंखों से उसका अंतिम संस्कार किया। वहीं हिसार के अमन को लेकर सूचना मिली है कि वह रूस और यूक्रेन जंग में जख्मी हो चुका है।
सोनू के चाचा अनिल ने बताया कि वे रूस स्थित भारतीय दूतावास के आपातकालीन नंबर पर लगातार संपर्क में हैं। वहां के अधिकारियों ने बीते दिन कहा था कि वे जल्द सटीक जानकारी दे देंगे। इसके बाद उन्होंने बताया कि रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए सोनू का पार्थिव शरीर भेज दिया गया है। वहीं अन्य गांव के निवासी ने बताया कि हरियाणा के 24 युवक रूस सेना में फंसे हुए है। उन्होंने भारत सरकार से उन्हें जल्द वापिस लाने के लिए गुहार लगाई है।