Punjab Govt AD
HomeNationalस्कूली बच्चों को ले जा रही टाटा मैजिक पलटने से एक की...

स्कूली बच्चों को ले जा रही टाटा मैजिक पलटने से एक की मौत, कई घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बालोदः छत्तीसगढ़ के बालोद में दर्दनाक सड़क हादसे की घटना सामने आई है, जहां स्कूली बच्चों को ले जा रही टाटा मैजिक पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई, जबकि 4 बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां घायल बच्चों में से एक ही हालत नाजुक बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव निपानी स्थित आत्मानन्द स्कूल में अध्ययनरत 12 बच्चे वाहन टाटा मैजिक में सवार होकर स्कूल जा रहे थे. बालोद थाना क्षेत्र के सोनपुर के पास चालक की लापरवाही के कारण गाड़ी पलट गई, जिससे वाहन में सवार 12 वर्षीय कुणाल साहू की मौत हो गई, वहीं 4 बच्चे घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए गुरुर अस्पताल लाया गया। घायल बच्चों में से एक की हालत को नाजुक देखते हुए बड़े अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -