ऊना/सुशील पंडित : अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सड़क सुरक्षा के महत्व और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान, सड़क सुरक्षा के नियमों और उनका पालन, साथ ही सड़क सुरक्षा में शिक्षा का महत्व पर एक सेमिनार आयोजित किया गया। मंच का संचालन वैदिही और तनू ठाकुर ने किया। इस सेमिनार में प्रथम वर्ष की छात्राएं श्वेता शर्मा और शिवानी शर्मा ने सड़क सुरक्षा के नियमों पर अपने विचार प्रकट किए। इसके बाद खुशबू और पायल ने सड़क सुरक्षा में शिक्षा के महत्व पर अपने विचार रखे और छात्रों को जागरूक किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने छात्रों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें और इसके महत्व को समझें।

उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन नियमित रूप से किया जाता है और इससे छात्रों में जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर रोड सेफ्टी क्लब के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी, डॉ. विनोद कुमार, प्रोफेसर कृष्ण चंद, प्रोफेसर कमलेश महाजन, रोड सेफ्टी क्लब की कैंपस लीडर वैदेही शर्मा, वंशिका और एनएसएस कैंपस सचिव परीक्षा भी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। महाविद्यालय ने इस आयोजन के माध्यम से छात्रों को सुरक्षित सड़क व्यवहार अपनाने की प्रेरणा दी है, जिससे भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में मदद मिलेगी।