Loading...
Girl in a jacket
HomeHimachalअम्ब में एक दिवसीय इंटरजेनरेशनल बॉन्डिंग कार्यक्रम आयोजित

अम्ब में एक दिवसीय इंटरजेनरेशनल बॉन्डिंग कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अम्ब/सुशील पंडित: तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय अम्ब में आज (शनिवार) को एक दिवसीय इंटरजेनरेशनल बॉन्डिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के बीच संवाद को सुदृढ़ कर दोनों पीढ़ियों के अनुभवों, मूल्यों एवं विचारों का आदान-प्रदान सुनिश्चित करना था, ताकि आपसी समझ और सम्मान को बढ़ावा मिल सके। कार्यक्रम में लगभग 120 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें वरिष्ठ नागरिक, युवा एवं महिलाएं शामिल रहीं।

कार्यक्रम में  जिला कल्याण अधिकारी आवास पंडित ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि पीढ़ियों के बीच संवाद समाज की सुदृढ़ता का आधार है और ऐसे कार्यक्रम सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। उन्होंने युवाओं को वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों से प्रेरणा लेने और वरिष्ठ नागरिकों को युवाओं के नवाचारपूर्ण दृष्टिकोण को अपनाने का आह्वान किया।

इस दौरान उपस्थित लोगों को मेंटेनेंस ऑफ पेरेंट्स एंड सीनियर सिटिज़न्स एक्ट” के प्रावधानों पर विस्तृत जानकारी देते हुए वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों एवं संरक्षण संबंधी कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया। साथ ही, विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की तथा पात्र व्यक्तियों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान संवादात्मक सत्र आयोजित किए गए, जिनसे आपसी समझ, आत्मीयता और सम्मान की भावना को बल मिला।

इस मौके पर तहसील कल्याण अधिकारी बंगाणा विवेक, तहसील कल्याण अधिकारी ऊना जतिंदर शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page