ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहड़ा स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर के तीसरे दिन सुबह के सत्र में सेवानिवृत्त सुबेदार मोहन लाल ने सभी स्वयंसेवियों को ग्राउंड परेड करवाई उसके बाद स्कूल परिसर से बाबा पहाड़िया मंदिर रौनखर में भजन-कीर्तन करते हुए मंत्रमुग्ध किया उसके बाद मंदिर परिसर व उसके आसपास साफ सफाई की तथा साथ लगते रास्ते तथा नालियों की साफ सफाई की। तथा लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

उसके बाद मंदिर के संस्थापक व समाजसेवी रमेश चंद शर्मा जालंधर बालों ने स्वयंसेवियों को सुबह का नाश्ता करवाया तथा उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। बौद्धिक सत्र में पहुंचें योगाचार्य विजय शर्मा ने स्वयंसेवियों को योगाभ्यास सिखाया और बताया कि योग करने से हम निरोग रहते हैं। इसलिए हर दिन दो टाइम योगाभ्यास जरूरी है।
इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल कुमार उप प्रधानाचार्य मदन लाल एन एस एस प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा सह प्रभारी कांता देवी सेवानिवृत्त सुबेदार मोहन लाल, प्रवक्ता राजीव शर्मा सुनील संधू, अमित कुमार, पंकज, राकेश चंद राज कुमार विशन दास ज्योति डोगरा तेजा देवी पलवी बंसल ज्योति रजनी देवी रजनी कांता, चैंचला देवी, इन्द्रा देवी, सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।