जालंधर,ENS – पेरिस ओलंपिक 2024 में दो कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज मनु भाकर अपने परिवार सहित जालंधर पहुंची। इस दौरान मनु भाकर गत शाम श्री सिद्ध शक्ति पीठ श्री देवी तालाब मंदिर में पहुंची और माथा टेक कर मां का आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर उन्होंने माथा टेक सभी की भलाई के लिए प्रार्थना की।उन्होंने कहा कि यहां आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। जिसके बाद मनु ने फोटो खिंचवाए और लोगों से भी मिलीं। उक्त फोटो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है।
पेरिस ओलिंपिक्स में दो कांस्य पदक जीतने वाली दिल्ली निवासी मनु भाकर ने कहा कि उन्हें पहली बार ये सौभाग्य प्राप्त हुआ कि वह पंजाब के प्रसिद्ध मंदिरों तक पहुंची।