Punjab Govt Advertisement
HomeHimachalएन एस एस स्वयंसेवको ने गांव खड्ड में चलाया स्वच्छता अभियान 

एन एस एस स्वयंसेवको ने गांव खड्ड में चलाया स्वच्छता अभियान 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

योग करके रहे निरोग : डॉ शिवानी संदल 

ऊना/सुशील पंडित: मोहनलाल दत्त राजकीय महाविद्यालय खड्ड में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के छठे दिन की शुरुआत सरस्वती पूजन  व गणेश वंदना से हुई  । पांचवें दिवस की रिपोर्ट कशिश हीर द्वारा प्रस्तुत की गई । तत्पश्चात युगांश ठाकुर द्वारा  प्रस्तुत आज का विचार”असली सफलता तब मिलती है जब आप दुनिया से नहीं खुद से आगे निकल जाते हैं  “पर चर्चा हुई । डॉक्टर आरती  ने विगत  दिनों में विद्यार्थियों द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए आज के दिन की दिनचर्या प्रस्तुत की ।

तत्पश्चात  अलग-अलग समूहों को उनके काम बांटे गए। ग्रुप नंबर 4 और 5 डॉ आरती के निर्देशन में गोद लिए गांव में गये तथा वार्ड नंबर एक में स्थित तालाब की सफाई की और पौधारोपण किया । तीन समूहों ने महाविद्यालय परिसर में क्यारियों को संवारा । छठे ग्रुप ने रसोई में अपनी ड्यूटी दी और स्वादिष्ट भोजन बनाया ।

बौद्धिक सत्र में डॉक्टर शिवानी संदल हमारे बीच उपस्थित रहे उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया। किस तरह हम छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर अपने स्वास्थ्य में सुधार ला सकते हैं और डिप्रेशन से बच सकते हैं ।योग इसका सबसे अच्छा उपाय है । विद्यार्थियों द्वारा किए गए सवालों  का जबाब देकर शंकाओं का समाधान किया ।प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह ने आमंत्रित वक्ता का धन्यवाद किया ।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -