Punjab Govt AD
HomeLifestyleअब बिना Internet के भी होगी UPI Transaction, बस फॉलो करने पड़ेंगे...

अब बिना Internet के भी होगी UPI Transaction, बस फॉलो करने पड़ेंगे ये Steps

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: भारत में इन दिनों यूपीआई ने पैसों का लेन-देन बहुत आसान बना दिया है। ज्यादातर लोग अब नकद पैसे रखने की जगह मोबाइल से ही पैमेंट करना पसंद करते हैं परंतु कई बार नेटवर्क की समस्या या फिर बैंक सर्वर डाउन होने के कारण यूपीआई ट्रांजेक्शन फेल हो जाती है। ऐसे में अब सवाल यह आता है कि क्या इंटरनेट के बिना यूपीआई से पैसे भेजे जा सकते हैं? ऐसे में आपको बता दें कि बिना इंटरनेट के भी यूएसएसडी सेवा की मदद से आप ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं।

ऑफलाइन पेमेंट से पहले करें ये काम

ऑफलाइन पेमेंट करने के लिए सबसे पहले आपका मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए। इसके बाद अपने बैंक की ऐप या फिर वेबसाइट से यूपीआई पिन सेट कर लें। एक बार जब यह प्रक्रिया पूरी हो जाए तो आप आसानी से ऑफलाइन ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।

ऐसे करें ऑफलाइन पेमेंट

. सबसे पहले अपने फोन के कॉल डायलर में जाएं। इसके बाद आपको वहां पर *99# पर कॉल करनी होगी।

. फिर आपके फोन स्क्रीन पर मेन्यू ओपन हो जाएगा। इसमें Send Money, Check Balance, Request Money जैसे ऑप्शन्स दिखेंगे।

. इसके बाद आप बैंक अकाउंट को सेलेक्ट करें जिससे आप पेमेंट करना चाहते हैं।

. इसके बाद जहां पैसे भेजना चाहते हैं तो उसका मोबाइल नंबर यूपीआई आईडी या बैंक अकाउंट नंबर और आईएफएससी के साथ डालें।

. अब जितना पैसा भेजना हो वह टाइप करें और अंत में अपना यूपीआई पिन डाल दें। इतना करते ही कुछ सैकेंड में आपकी पेमेंट हो जाएगी बिना इंटरनेट कनेक्शन की।

इस बात का भी रखें ध्यान

इस सेवा के जरिए आप ज्यादा से ज्यादा 5,000 रुपये तक की ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। हर ट्रांजेक्शन पर आपको रुपये 0.50 का मामूली शुल्क लिया जाएगा। यह सुविधा यूजर्स के लिए 24*7 उपलब्ध होगी। छुट्टियों में भी यह काम करती है। सभी मोबाइल नेटवर्क और हैंडसेट्स पर यह सपोर्टेड है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -