कोलंबियाः 2 दिन में लगातार 2 प्लेन क्रैश होने के हादसे सामने आए है। दरअसल, बीते दिन महाराष्ट्र के बारामती में प्लेन क्रैश में डिप्टी सीएम अजीव पवार सहित 5 लोगों की प्लेन क्रैश से मौत हो गई थी। वहीं अब कोलंबिया में विमान हादसे की घटना सामने आई है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को उत्तर-पूर्वी कोलंबिया के नॉर्टे डी सेंटेंडर प्रांत के एक ग्रामीण इलाके में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। हादसे के दौरान विमान में सवार सभी 15 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें कोलंबियाई संसद (चेंबर ऑफ डेप्युटीज) के एक सदस्य और आगामी चुनावों के एक उम्मीदवार भी शामिल थे।
राज्य संचालित एयरलाइन सतेना का बीचक्राफ्ट 1900 ट्विन-प्रोपेलर विमान कुकुटा से ओकाना जा रहा था, जब यह वेनेजुएला सीमा के निकट पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 13 यात्री और 2 चालक दल के सदस्य सवार थे, और दुर्भाग्यवश कोई भी जीवित नहीं बचा। उड़ान संचालित करते वाली सरकारी एयरलाइन सतेना ने कहा कि यात्रियों की स्थिति का पता लगाने के लिए एक मौके पर बचाव दल भेजा गया है।
कोलंबियाई नागरिक उड्डयन एजेंसी के जांचकर्ता अब मलबे की जांच कर रहे हैं ताकि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर तकनीकी खराबी या खराब मौसम को लेकर कोई पुख्ता जानकारी साझा नहीं की गई है। कोलंबियाई एयरोस्पेस फोर्स और नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के दुर्घटना जांच निदेशालय ने तत्काल खोज और बचाव प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिया है।
परिजनों की सहायता के लिए एक विशेष हेल्पलाइन नंबर (601) 919 3333 भी जारी किया गया है। अभी तक विमान का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बताया जा रहा है कि विमान में एक सांसद और एक चुनावी उम्मीदवार भी सवार थे। स्थानीय सांसद विलमर कैरिल्लो ने बताया, “हमें इस विमान हादसे की सूचना बेहद चिंता के साथ मिली थी, जिसमें मेरे सहयोगी डियोजेनेस किंतेरो, कार्लोस साल्सेडो और उनकी टीमें यात्रा कर रही थीं।” डियोजेनेस किंतेरो कोलंबिया की चैंबर ऑफ डेप्युटीज़ के सदस्य थे, जबकि कार्लोस साल्सेडो आगामी चुनावों के उम्मीदवार थे।