Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsअब इस जगह कोरोना नए वैरियंट JN-1 से 3 लोग संक्रमित

अब इस जगह कोरोना नए वैरियंट JN-1 से 3 लोग संक्रमित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जयपुर: दुनिया के कई देशों और भारत के दूसरे राज्यों में एक बार फिर डरा रहे कोरोना वायरस ने राजस्थान में भी एंट्री कर ली है। राज्य के जैसलमेर में दो लोगों के कोरोना वायरस के नए वैरियंट JN-1 से संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। हालांकि यहां यह बात भी उल्लेखनीय है कि देश की सरकार राज्याें के लिए पहले ही एडवाइजरी जारी कर चुकी है। बताया जा रहा है कि दो युवकों को अपने शरीर में सर्दी-खांसी जैसे लक्षण नजर आ रहे थे। स्वास्थ्य विभाग ने जब इनकी कोरोना संक्रमण जांच की तो बुधवार को यह रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमएचओ डॉ. बीएल बुनकर ने बताया कि कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद मेडिकल टीम ने दोनों को इनके घर में ही आइसोलेट कर दिया है। साथ ही दूसरे ऐहतियात बरते जा रहे हैं।

कोविड-19 के सब-वेरिएंट JN.1 के अब तक 21 मामले सामने आ चुके हैं। गोवा, केरल और महाराष्ट्र में नए कोरोना वायरस वैरिएंट के मामले सामने आए हैं। जबकि गोवा में अब तक इस सब वैरिएंट के अकेले 19 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं केरल और महाराष्ट्र में एक-एक मामले का पता चला है। कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का ही सब वैरिएंट JN.1 पिछले कुछ हफ्तों में सबसे तेजी से फैलने वाले वायरस में से एक बन गया है। देश भर में कोविड के बढ़ रहे मामलों के बीच, नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल ने बुधवार को कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

पॉल ने कहा कि भारत में वैज्ञानिक नए वैरिएंट पर कड़ी नजर रख रहे हैं। हालाँकि, वीके पॉल ने राज्यों को कोविड की तैयारी बढ़ाने, परीक्षण बढ़ाने और अपनी निगरानी प्रणालियों को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस बीच, केंद्र ने देश भर में कोविड के मामले बढ़ने के कारण राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सतर्क रहने को कहा है। सलाह में राज्यों को नियमित आधार पर सभी स्वास्थ्य सुविधाओं में जिलेवार इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी और गंभीर तेज फैलने वाली सांस की बीमारी के मामलों की निगरानी करने और उनकी रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -