Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar Mehr Chand Polytechnic College मे सत्र 2025-26 के लिए अधिसूचना जारी

Jalandhar Mehr Chand Polytechnic College मे सत्र 2025-26 के लिए अधिसूचना जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर (ens): पंजाब के पॉलीटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों के लिए पंजाब स्टेट टेक्निकल बोर्ड द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस संबंधित ऑनलाइन पंजीकरण 15 मई गुरुवार से शुरू होगा। मेहरचंद पॉलीटेक्निक कॉलेज जलंधर के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि दसवीं पास विद्यार्थी पसंदीदा कोर्स के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। जिन विद्यार्थियों का दसवीं के पेपर का परिणाम नहीं आया है। वह भी पंजीकरण के योग्य हैं। साथ ही मेडिकल, +2 विद्यार्थी, या +2 वोकेशनल या आई.टी.आई. पास विद्यार्थी भी लिट एंट्री के माध्यम से सीधे दूसरे साल में दाखिले के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं।

प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने आगे बताया कि पंजीकरण पूरा होने के बाद प्रमाण पत्र अपलोड, सत्यापन और फीस भुगतान संबंधी पूरी जानकारी बाद में दी जाएगी। इस वर्ष एस.सी./एस.टी. विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति के अलावा मेहरचंद पॉलीटेक्निक द्वारा पहले वर्ष के सामान्य विद्यार्थी और लड़कियों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना भी होगी।

डी.ए.वी. प्रबंधन और पूर्व छात्र विद्यार्थियों द्वारा 12 लाख रुपये का छात्रवृत्ति घोषणा की गई है, जो आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन होनहार विद्यार्थियों, लड़कियों और अनाथ बच्चों को विशेष रूप से दिए जाएंगे। इसमें डी.ए.वी. ट्यूशन फीस माफी योजना, प्रो. कुलदीप लडरॉयआ मेमोरियल छात्रवृत्ति, प्रो. ठाकुर दास छात्रवृत्ति, श्री पाल सिंह कृषन देवी मेमोरियल छात्रवृत्ति, प्रो. कंवलजीत ढुड्डीके छात्रवृत्ति, हार्मनी 36 छात्रवृत्ति, हार्मनी 91 छात्रवृत्ति, पुष्पा रानी मेमोरियल छात्रवृत्ति, सुख शांति मेमोरियल छात्रवृत्ति और सरोज शर्मा मेमोरियल छात्रवृत्ति आदि शामिल होंगे।

विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की सुविधा और प्रवेश संबंधी मार्गदर्शन हेतु कॉलेज में विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। जो रोजाना सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक काम करेगा। दो कार्यक्रमों में एन.बी.ए. मान्यता मिलने से विद्यार्थियों में मेहरचंद पॉलीटेक्निक में प्रवेश लेने के प्रति बहुत उत्साह देखा जा रहा है। अब तक 200 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण के लिए नाम दर्ज करवा दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -