Punjab Govt AD
HomeNationalFactory में खड़े टैंकर से Nitrogen gas लीक, मालिक की मौत, कई...

Factory में खड़े टैंकर से Nitrogen gas लीक, मालिक की मौत, कई गंभीर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ब्यावरः फैक्ट्री के गोदाम में खड़े टैंकर से नाइट्रोजन गैस लीक होने से कंपनी मालिक की मौत होने का मामला सामने आया है, जबकि 60 से अधिक लोग इसकी चपेट में आ गए। सांस लेने में परेशानी के चलते सभी को ब्यावर के सरकारी और निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। गैस के असर से कई पालतू जानवरों और आवारा कुत्तों की भी मौत हुई है।

घटना ब्यावर थाने के बाड़िया क्षेत्र की सुनील ट्रेडिंग कंपनी में सोमवार रात 10 बजे की है।हादसे में कंपनी मालिक सुनील सिंघल की मौत हो गई, जो रातभर गैस को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अजमेर रेफर किया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार कंपनी के गोदाम में खड़े टैंकर से नाइट्रोजन गैस का रिसाव हुआ। रिसाव इतना तेज था कि कुछ सेकेंड में ही गैस आसपास के रिहायशी इलाके में फैल गई। घरों के अंदर मौजूद लोग भी इसकी चपेट में आ गए। लोगों को दम घुटने के साथ आंखों में जलन की भी परेशानी हुई जिसके कारण 60 से ज्यादा लोगों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रात करीब 11 बजे गैस लीकेज पर काबू पा लिया गया। साथ ही, एहतियातन फैक्ट्री के आसपास के क्षेत्र को खाली करवा दिया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -