HomeHimachalयूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में जेआरएफ उत्तीर्ण करने पर नितिन का महाविद्यालय...

यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में जेआरएफ उत्तीर्ण करने पर नितिन का महाविद्यालय बंगाणा में अभिनंदन 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना /सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के मेधावी छात्र नितिन शर्मा ने हाल ही में घोषित परिणाम में यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) में अंग्रेजी विषय से जेआरएफ (JRF) उत्तीर्ण कर महाविद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के उपलक्ष्य में महाविद्यालय प्रशासन द्वारा नितिन शर्मा के सम्मान में एक भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान उन्हें  स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर रेखा शर्मा ने नितिन शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, लगन एवं समर्पण का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि इस उपलब्धि से महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का स्तर भी परिलक्षित होता है। प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि नितिन शर्मा के पिता कमल देव शर्मा एक शॉपकीपर हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। नितिन शर्मा ने अपनी स्नातक की पढ़ाई इसी महाविद्यालय से प्राप्त की है। सम्मान समारोह के दौरान नितिन शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं महाविद्यालय के शिक्षकों को देते हुए कहा कि उनके निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन एवं प्रेरणा के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी।

इस अवसर पर महाविद्यालय के उपप्राचार्य प्रोफेसर अनु अत्रि लखनपाल,नितिन शर्मा के पिता कमल देव शर्मा, प्रोफेसर अनिल शर्मा , प्रोफेसर नंदलाल, डॉ. किरण ठाकुर,  प्रोफेसर अरविंद रतन सहित सभी प्राध्यापक, शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नितिन शर्मा को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। अंत में महाविद्यालय प्रशासन ने आशा व्यक्त की कि नितिन शर्मा की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी और वे भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -