Punjab Govt
HomePunjabAmritsarPunjab News: फर्जी महंतों के खिलाफ निहंग सिंहों ने की कार्रवाई, बरसाए...

Punjab News: फर्जी महंतों के खिलाफ निहंग सिंहों ने की कार्रवाई, बरसाए डंडे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः जिले में दरबार साहिब के बाहर विरासत पथ पर श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले फर्जी महंतों के खिलाफ निहंग सिंहों ने कार्रवाई की है। दरअसल, निहंग सिंहों का कहना हैकि फर्जी महंतों को लेकर उन्हें काफी समय से शिकायतें मिल रही थी और संगत काफी परेशान हो रही थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

निहंग सिंहों का कहना है कि संगतों को श्राप देने को लेकर उनसे पैसे लिए जाते थे। जिसके बाद निहंग सिंहों ने डंडे बरसाकर फर्जी महंतों को वहां से भगाया। उन्होंने कहा कि इन फर्जी महंतों को कई बार संगत को परेशान ना करने की अपील भी की गई थी, लेकिन कुछ फर्जी महंत लगातार संगत को परेशान कर रहे थे।

ऐसे में अब उनके खिलाफ निहंग सिंहों द्वारा कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उनके द्वारा सिगरेट, बीड़ी पीने बेचने के मामले में कार्रवाई की गई थी और उसके बाद से दरबार साहिब के पास तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट बेचने का काम बंद हुआ। इसी तरह अब इनके खिलाफ भी इसी तरह से वह कार्रवाई जारी रखेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -