नई दिल्लीः राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भगोड़े आतंकी आरोपी लखबीर सिंह संधू उर्फ लांडा के खिलाफ आज 15 लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है। पंजाब के तरनतारन जिले के हरिके गांव के रहने वाला लांडा फिलहाल कनाडा के अलबर्टा सूबे के एडमॉन्टन शहर में रह रहा हैं।
लखबीर सिंह पंजाब में कई आतंकी गतिविधियों और पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी में शामिल रहा है। एनआईए ने लखबीर सिंह लंडा के खिलाफ 20 अगस्त, 2022 को आईपीएस की धारा 120बी, 121, 121ए और गैर-कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम, 1967 की धारा 17, 18, 18-बी और 38 के तहत मामला दर्ज किया था।
