विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने बलवीर चौधरी को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया
ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बलवीर चौधरी ने शुक्रवार को ऊना जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने बलवीर चौधरी को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। साथ ही पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश सचिव सुमीत शर्मा को भी प्रदेश इकाई में शामिल किए जाने पर बधाई दी गई। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बलवीर चौधरी का मुंह मीठा करवा कर खुशी का इजहार भी किया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बलबीर चौधरी ने कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद पांचों मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करते हुए पार्टी की गतिविधियों का फीडबैक हासिल किया। जबकि जिला के वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई बैठक के दौरान पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए भी रणनीति तय की।
इस मौके नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बलबीर चौधरी ने कहा कि भाजपा संगठन को वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जिस उम्मीद के साथ उन्हें जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी है वे उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत तय करने के लिए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम किया जाएगा। हर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को भारी बढ़त दिलाने के लिए प्रयासों को जमीनी स्तर पर उतारा जाएगा। ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर पूरे प्रदेश प्रवक्ता प्रोफेसर रामकुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा , मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, गुलविंदर गोल्डी, सतपाल सिंह,चरणजीत शर्मा,रविन्द्र द्विवेदी,शम्बू गोस्वामी,राज कुमार पठानिया, शाम मिन्हास, अशोक धीमान, मास्टर रमेश शर्मा, कुलदीप ठाकुर,राजिंदर मलांगड़ सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।