नई दिल्ली: अगर आप भी शेयर मार्केट में रूची रखते है तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि अगले हफ्ते कई नए आईपीओ शेयर मार्केट में एंट्री कर रहे हैं। जो आपकों मालामाल कर सकते है। इनमें टाटा कैपिटल और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का आईपीओ भी शामिल हैं। टाटा कैपिटल आईपीओ इस साल का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक इनमें 5 आईपीओ ऐसे हैं जो निवेशकों को 32 फीसदी तक मुनाफा दे सकते हैं। दरअसल, इन आईपीओ को मार्केट में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
LG Electronics:- मेन बोर्ड का यह आईपीओ इस साल का टाटा कैपिटल के बाद दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ होगा। यह 7 अक्टूबर को खुलेगा और 9 को बंद हो जाएगा। इसका जीएमपी 20% है। निवेशकों की इसमें ठीक-ठाक दिलचस्पी दिख रही है। इसकी लिस्टिंग 24 अक्टूबर को हो सकती है।
Rubicon Research:- यह आईपीओ 9 अक्टूबर को खुलेगा और 13 अक्टूबर को बंद हो जाएगा। इसका इश्यू साइज 1,377.50 करोड़ रुपए है। ग्रे मार्केट में इस आईपीओ को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अभी इसका जीएमपी 12.37% है। इस आईपीओ की लिस्टिंग 16 अक्टूबर को हो सकती है।
Tata Capital:- यह सबसे बड़ा और खास आईपीओ होगा। यह 15,512 करोड़ रुपए का है। यह आईपीओ 6 अक्टूबर को खुलेगा और 8 अक्टूबर को बंद हो जाएगा। हालांकि ग्रे मार्केट में इसे बहुत खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। इसके जीएमपी में पिछले कई दिनों से गिरावट आ रही है। इसका जीएमपी 2.76% है। हालांकि इसे आईपीओ को लेकर निवेशकों में क्रेज दिखाई दे रहा है।
WeWork India:- यह भी मेन बोर्ड का आईपीओ है। यह निवेशक के लिए खुल गया है। इसमें 7 अक्टूबर तक बोली लगा सकते हैं। इसकी लिस्टिंग 10 अक्टूबर को हो सकती है। इसके जीएमपी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। निवेशकों की इसमें ठीक-ठाक दिलचस्पी दिख रही है। अभी इसका 0.77% है।