Punjab Govt
HomeHimachalUnaसीएम सुक्खू की न तो उनके अपने विधायक सुन रहे,और न ही...

सीएम सुक्खू की न तो उनके अपने विधायक सुन रहे,और न ही केंद्रीय हाई कमान: सतपाल सिंह सत्ती

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कुटलैहड़ और लोकसभा हमीरपुर के प्रत्याशी नाम तय करने पर भी कांग्रेस हाई कमान ने नहीं मानी सीएम सुक्खू की बात

ऊना/सुशील पंडित : राज्य के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू की न तो प्रदेश में जनता और उनके विधायक सुनते है। और न ही केंद्र में बैठे कांग्रेस के बड़े नेता सुनते हैं। क्योंकि लोकसभा चुनावों में सीएम साहब कुटलैहड़ के समूर जनसभा में कुटलैहड़ के उपचुनाव के लिए प्रत्याशी और लोक सभा हमीरपुर में जिस प्रत्याशी की घोषणा मंच से की। उनको कांग्रेस हाई कमान मंजूर नहीं कर रहा है। इसका मतलब साफ हैं। कि सीएम सुक्खू केवल नाम के सीएम रहे है। कुटलैहड़ भाजपा चुनाव प्रभारी एवम उना सदर के विधायक सतपाल सत्ती ने बंगाणा में मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य ही नहीं बल्कि देश में कांग्रेस पार्टी का नाम लुप्त होने की कगार पर हैं। और हिमाचल में तो केवल नाम की सुक्खू सरकार रह गई है। सत्ती ने कहा कि हिमाचल में चार लोकसभा और छः विधान सभा उपचुनाव हो रहे है।

भाजपा के चारो लोकसभा के और छ विधानसभा उपचुनावों के प्रत्याशी घोषित करके प्रचार में डटे हुए हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी का अभी कोई प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है। सत्ती ने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर मंडी और शिमला लोकसभा के प्रत्याशी कांग्रेस ने घोषित किए है। तो अभी तक उन्हे भी पूरा विश्वास नहीं है। क्योंकि मंडी और शिमला लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी खुद मीडिया में ऐसे बयान दे रहे हैं। सत्ती ने कहा कि चार जून को केंद्र के साथ प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। क्योंकि आज जो विधायक सुक्खू साहब के साथ घूम रहे है। वह चार जून को भाजपा के साथ खड़े होंगे। सत्ती ने कहा कि राज्य की सुक्खू सरकार ने डेढ़ वर्ष ऐसा कोई काम नहीं किया। जो वह जनता में जाकर उनका बखान करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का गणित है। वह हमेशा ही खराब रहा है।

सत्ती ने कहा कि राज्य की सरकार गपौढ संखों की सरकार है। और केवल सत्ता सुख भोगने के लिए झूठी गारंटी देकर सुख भोग रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से मिले आर्थिक सहायता को भी सीएम साहब भूल गए है। और केवल नाम की सरकार चला रहे है। सतपाल सिंह सत्ती ने दावा किया कि हिमाचल में न तो कांग्रेस को लोकसभा के प्रत्याशी मिलेंगे। और न ही उपचुनावों में प्रत्याशी मिलेंगे। और हिमाचल में कुछ उपचुनाव और लोकसभा चुनाव निर्विरोध चुने जाएंगे। सत्ती ने कांग्रेस पार्टी पर चुटकी लेते हुए कहा कि आज कांग्रेस पार्टी के हालात ऐसे है। कि कांग्रेस पार्टी जिसे भी टिकट पार्टी की से रही है। बही कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो रहा है।इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो, कुटलैहड़ भाजपा चुनाव प्रभारी संजीव कटवाल, जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा,मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा,जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलराम बबलू मौजूद रहे। 

सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कुटलैहड़ का चुनाव राज्य की निकम्मी सरकार को भगाने में अहम योगदान प्रदान करेगा। इसलिए कुटलैहड़ भाजपा मंडल से आग्रह है। कि अपना एक एक मत कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो और अनुराग सिंह ठाकुर के पक्ष में करवाइए। सत्ती ने कहा कि राज्य सरकार केवल मित्रो को खुश करने में लगी है। और चार जून को सुक्खू सरकार की बिदाई के लिए कुटलैहड़ विस क्षेत्र का एक एक मत भाजपा के पक्ष में मतदान करें। ताकि राज्य में एक सशक्त बिकास और ईमानदार सरकार बने। और कुटलैहड़ विस का पुनः बिकास हो। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -