Punjab Govt Advertisement
HomeInternationalPakistan फिर दहला, क्वेटा में भीषण विस्फोट में 5 की मौत, देखें...

Pakistan फिर दहला, क्वेटा में भीषण विस्फोट में 5 की मौत, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

इस्लामाबाद: पड़ोसी देश पाकिस्तान बम धमाकों से फिर दहल उठा है। वहां के अशांत बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में मंगलवार को भीषण बम विस्फोट हुआ, जिसमें अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ – ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦੇ ਖੈਬਰ ਪਖ਼ਤੂਨਖ਼ਵਾ ਵਿੱਚ ਆਈ.ਈ.ਡੀ ਧਮਾਕੇ ‘ਚ 9 ਸੈਨਿਕਾਂ ਦੀ ਮੌਤ, ਕਈ ਜ਼ਖ਼ਮੀ!

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका बहुत जोरदार था, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। धमाके की भीषणता को देखते वहां के अस्पतालों में इरजेंसी घोषित कर दी गई है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। हालांकि सरकार की ओर से अभी ये साफ नहीं किया गया है कि मरने वालों में कितने जवान हैं और कितने आम लोग। अभी तक किसी गुट ने इस हमले की जिम्मेदारी भी नहीं ली है।

धमाके के बाद स्थानीय प्रशासन घायलों को अस्पताल ले जाने में जुटा है। वहीं फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई है। बलूचिस्तान के स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने बताया कि बम विस्फोट के चलते क्वेटा के अस्पतालों में सभी डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सों को ड्यूटी पर मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -