Punjab Govt AD
HomePunjabLudhianaPunjab News: कुत्ते को लेकर विवाद, पड़ोसी ने बरसाए ईंट-पत्थर, महिला घायल,...

Punjab News: कुत्ते को लेकर विवाद, पड़ोसी ने बरसाए ईंट-पत्थर, महिला घायल, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः कुत्ते को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुत्ते का शौच साफ कर रही महिला और उसके पति पर ईंट पत्थर से हमला किया गया। पड़ोसी ने महिला की दुकान के शीशे भी तोड़ दिए। वहीं हमले से महिला घायल हो गई और उसकी बेटी ने उसे संभाला। उसके पति को भी काफी चोटे आई हैं। इलाके के लोगों ने घायल महिला और उसके पति को सिविल अस्पताल उपचार के लिए भेजा। वहीं सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

जानकारी देते हुए घायल महिला चरणजीत कौर ने कहा कि वह जमालपुर की रहने वाली है। वह अपने कुत्ते का शौच गली में साफ कर रही थी, तभी पड़ोसी बलवीर सिंह उसे गालियां देने लगा। जब उसे ऐसा करने से रोका, तो वह माना नहीं। बलवीर सिंह ने उसे धमकी दी कि जिसे बुलाना है बुला लो वह किसी से नहीं डरता। बाद में जब उसका पति आया तो बलवीर तैश में आ गया और गली में ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इस दौरान एक पत्थर चरणजीत के सिर पर लगा। बाकी उसके पति के शरीर पर चोटें आई। चरणजीत मुताबिक खून से लथपथ हालत में उसे लोग अस्पताल लेकर आए। सिर फट जाने के कारण उसके अब टांके लगे हैं।

उन्होंने कहा कि सारी घटना सीसीटीवी में कैद है जिसके आधार पर वह पुलिस को कार्रवाई करने के लिए कहेंगे। इस घटना के बाद उसके परिवार को पड़ोसी से जान से मारने का खतरा है। प्रशासन से अपील है कि उनके परिवार की सुरक्षा को यकीनी बनाएं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -