ऊना/सुशील पंडित : नवोदय विद्यालय पेखूबेला में छठी स्वतंत्र एन.सी.सी. कंपनी ऊना के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन एन.सी.सी. कैडेट्स को विभिन्न तरह की गतिविधियां आयोजित करके प्रशिक्षण दिया गया। इनमें ड्रिल का अभ्यास, मैप रीडिंग , फायरिंग जैसी बहुमूल्य गतिविधियों को बड़े ही जोश के साथ अमल में लाया गया।
वहीं कैडेट्स ने कैंप में चार्ली और डेल्टा कंपनी ने फायरिंग रेंज पर 0.22 राइफल से सही पोजीशन लेते हुए फायरिंग की। कैंप की स्पेशल गेस्ट लेक्चर श्रृंखला में होम गार्ड एवं अग्निशमन विभाग बटालियन अधिकारी धीरज शर्मा और कंपनी कमांडर अवतार सिंह अपनी टीम के साथ कैडेट्स को समय दिया और आपदा प्रबंधन और सड़क सुरक्षा विषय पर अपनी प्रस्तुति दी। तदोपरांत, जवाहर नवोदय विद्यालय के स्थानीय प्रधानाचार्य राज उपस्थित हुए ।अपने संबोधन में प्रधानाचार्य जी ने कैडेट्स को जिज्ञासु बनाकर प्रश्न पूछने और नई चीज़ सीखने के लिए आह्वान किया उन्होंने सकारात्मक सोच और कड़ी मेहनत करने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया। सायकालीन सांस्कृतिक संध्या में कैडेट्स ने पहाड़ी नाटी,पंजाबी गीत एवं हरियाणवी नृत्य में विशेष रुचि दिखाई।
इस मौके पर कमान अधिकारी लैफ्टिनेंट कर्नल राजेंद्र कुमार सैनी सेवा मैडल उपस्थित रहे। इस उपलक्ष्य पर एनसीसी अधिकारी कैप्टन अश्विनी कुमार, विवेक, सुरेश कुमार, पम्मी, दीपक कुमार, प्रदीप कुमार, संजीव कुमार, पारुल और वरिष्ठ सुनील कुमार, सूबेदार सुनील सिंह, हवलदार प्रभु, मोहन कुमार, सुमेश चंद, राजेश कुमार, कुलविंदर राणा, मनीष कुमार, संजीव कुमार व छठी हिमाचल प्रदेश स्वतंत्र कंपनी एन.सी.सी. ऊना के कार्यालय अधिकारी विपिन शर्मा, अभिषेक कुमार व रमन कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
