HomeBreaking Newsनौसेना ने दिखाई ताकत, समुद्री लुटेरों से 23 को बचाया

नौसेना ने दिखाई ताकत, समुद्री लुटेरों से 23 को बचाया

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली-समुद्र में सभी देश सुरक्षित तरीके से आवाजाही कर सकें इसके लिए भारतीय नौसेना ‘ऑपरेशन संकल्‍प’ के जरिये लगातार अभियान चला रही है। भारतीय नौसेना कई बार समुद्री लुटेरों के मंसूबों पर पानी भी फेर चुकी है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें समुद्री लुटेरों ने एक मछली पकड़ने वाली शिप को हाइजैक कर लिया। भारतीय नौसेना के पास इसको लेकर इमर्जेंसी कॉल आई, जिस पर तत्‍काल कार्रवाई करते हुए शिप को समुद्री लुटेरों से बचाने के लिए अरब सागर में अभियान छेड़ दिया। घंटों की मशक्‍कत के बाद भारतीय नौसेना ने न केवल मछली पकड़ने वाली शिप को लुटेरों सेछुड़ाया, बल्कि चालक दल के 23 पाकिस्‍तानी सदस्‍यों को बचा लिया।

जानकारी के मुताबिक, ईरान की मछली पकड़ने वाली शिुप अरब सागर में मछली पकड़ने गई थी जिसके चालक दल में 23 पाकिस्‍तानी नागरिक भी शामिल थे। तभी अचानक से समुद्री लुटेरों ने हमला कर शिप को अपने कबजे में कर लिया। भारतीय नौसेना को इसकी सूचना मिली इसके बाद INS सुमेधा की मदद से शिप का पता लगाया गया। ईरान की मछली पकड़ने वाली शिुप को समुद्री लुटेरों के चंगुल से छुड़ाने के लिए गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट INS त्रिशूल की भूमिक भी महत्‍वपूर्ण रही।

ईरानी शिप को सुरक्षित छुड़ाने के लिए भारतीय नौसेना और लुटेरों के बीच 12 घंटों तक संघर्ष चलता रहा। आखिरकार भारतीय नौसेना के जवानों ने लुटेरों को सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद ईरानी शिप सुरक्षित क्षेत्र में छोड़ा गया। भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्‍तान के सभी 23 नागरिक भी सुरक्षित हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -