Punjab Govt
HomeEntertainmentKapil Sharma Show में 6 साल बाद Navjot Sidhu की वापसी, देखें...

Kapil Sharma Show में 6 साल बाद Navjot Sidhu की वापसी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः द ग्रेट सीजन 3 में नवजोत सिंह सिद्धू कपिल शर्मा के शो में वापसी करने जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कपिल शर्मा का यह शो 21 जून से शुरू हो गया। कहा जा रहा है कि अर्चना की तबीयत खराब हो गई है। जिसके बाद कपिल शर्मा के शो में नवजोत सिंह सिद्धू को वापिस लाया गया। कहा जा रहा है कि अर्चना को भी शो से निकाला नहीं जा रहा है, बल्कि इस शो में 2-2 जज होंगे।

कपिल शर्मा के शो में 6 साल बाद वापसी हुई है। दरअसल, कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीसरे सीजन से नेटफ्लिक्स पर धमाल मचाने के लिए आ रहा है। ऐसे में शो में नवजोत सिंह सिद्धू ने भी वापसी कर रही हैं। इस स्पेशल एपिसोड में क्रिकेटर्स गौतम गंभीर,ऋषभ पंत, युजवेंद्र चहल की एंट्री भी देखने को मिलेगी। फैंस इन्हें साथ में देखने के लिए अभी से ही काफी उत्साहित हैं। कॉमेडी की दुनिया के बादशाह कपिल शर्मा का ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का नया सीजन 21 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रहा है।

कपिल ने इस बात की जानकारी खुद एक मजेदार वीडियो के जरिए दी, जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। इस शो का एक स्पेशल एपिसोड खासतौर पर तैयार किया गया है, जिसमें टीम इंडिया के चार चर्चित क्रिकेटर्स शामिल होंगे। गौतम गंभीर, ऋषभ पंत, युजवेंद्र चहल और अभिषेक शर्मा कपिल के मंच पर नजर आएंगे। इन चारों की एक साथ मौजूदगी शो में कॉमेडी के साथ-साथ क्रिकेट का तड़का भी लगाने वाली है।

कहा यह भी जा रहा है कि नवजोत सिद्धू सिर्फ एक एपिसोड के लिए आ रहे है, क्योंकि अर्चना पूरन सिंह इन दिनों छुट्टियों पर हैं। इस बात की भी पुष्टि हो चुकी है कि अर्चना पूरन सिंह को शो से हटाया नहीं गया है। वह सिर्फ कुछ समय के लिए छुट्टी पर हैं और जैसे ही लौटेंगी, शो का हिस्सा बन जाएंगी। सिद्धू की एंट्री सिर्फ उनकी गैरमौजूदगी को भरने के लिए है।बता दें कि राजनीतिक करियर के दौरान 2019 में विपक्ष ने सिद्धू पर शो को लेकर विवाद खड़ा कर दिया था। जिसमें कहा गया था कि सिद्धू शो और राजनीति दोनों एक साथ नहीं कर सकते। जिसके बाद सिद्ध को कपिल शर्मा का शो छोड़ना पड़ गया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -