Punjab Govt
HomeNationalकुदरत का कहरः सहस्त्रधारा में फटा बादल, भयंकर उफान पर नदी, कटीं...

कुदरत का कहरः सहस्त्रधारा में फटा बादल, भयंकर उफान पर नदी, कटीं सड़कें, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बड़े होटल और कई दुकानें क्षतिग्रस्त

देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कुदरत ने कोहराम मचा दिया है। सौंग नई ऐसे उफान पर है कि धड़कनें बढ़ रही हैं। मालदेवता में सड़क का एक हिस्सा बह गया है। सहस्त्रधारा में भी भारी नुकसान की खबर है। सोमवार रात कारलीगाढ़ सहस्त्रधारा क्षेत्र में बादल फटने की घटना सामने आई। आसपास के लोगों को रात में ही सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया। इसके बाद सुबह सौंग नदी रौद्र रूप धारण किए हुए बह रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के मुताबिक मुख्य बाजार में मलबा आने से 2 से 3 बड़े होटल और कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कार्डीगाड़ के ग्राम प्रधान राकेश जवाड़ी ने बताया कि घटना रात करीब साढ़े 11 बजे की है। कार्डीगाड़ में बादल फटने के बाद मुख्य बाजार में बड़े पैमाने पर मलबा आ गया। इससे दो से तीन बड़े होटल क्षतिग्रस्त हो गए जबकि एक मार्केट में बनीं करीब 7 से 8 दुकानें ध्वस्त हो गईं।

Also read in English: 

Cloudburst Triggers Flash Floods in Dehradun, Two Missing Amid Ongoing Rescue Operations

उन्होंने बताया कि वहां पर करीब 100 लोग फंस गए थे जिन्हें गांव वालों ने सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। उन्होंने बताया कि ऐसी भी सूचना मिली कि एक से दो लोग लापता हैं लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई, हालांकि उनकी तलाश की जा रही है। वहीं, आपदा कंट्रोल रूम से रात दो बजे जानकारी मिली कि घटनास्थल के लिए एसडीआरएफ और फायर की टीम को रवाना कर दिया गया है लेकिन रास्ते पर अधिक मलबा आ जाने के कारण टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई। बताया गया कि लोक निर्माण विभाग की जेसीबी मौके पर पहुंचकर रास्ता खोलने में जुट गई है। उधर, तमसा नदी रौद्र रूप में आ गई है। टपकेश्वर मंदिर में शिवलिंग तक डूब गया है। मंदिर परिसर को खाली कराया गया है।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

ਦੇਹਰਾਦੂਨ ਵਿੱਚ ਬੱਦਲ ਫਟਣ ਨਾਲ ਮਚਿਆ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਇੱਕ ਮਜ਼ਦੂਰ ਦੀ ਮੌਤ

उधर, आईटी पार्क के पास भी बड़ी मात्रा में मलबा आ गया। इससे सॉन्ग नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया। पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क किया है। साथ ही नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा है। रायपुर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि घटना रात करीब साढ़े 12 से एक बजे के बीच की है जब आईटी पार्क के पास अचानक मलबा आ गया। सूचना मिलते ही तुरंत बड़ी मात्रा में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इसके बाद एनडीआरएफ व एसडीआरएफ को भी मौके पर बुला लिया गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। अभी तक किसी भी तरह की जनहानि की खबर नहीं है।

मसूरी के झड़ीपानी में सोमवार देर रात भारी बारिश से मजदूरों के आवास के ऊपर मलबा आ गया। घटना में एक मजदूर की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल मजदूर को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। शहर कोतवाल संतोष कुंवर ने बताया कि बारिश का पानी और मलबा मजदूरों के कच्चे आवास के ऊपर आ गया था। इससे एक मजदूर की मलबे में दबने से मौके पर मौत हो गई और एक मजदूर घायल हो गया, घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। अन्य को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया

वहीं, सहस्त्रधारा में बादल फटने की घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि देहरादून के सहस्त्रधारा में देर रात हुई अतिवृष्टि से कुछ दुकानों को नुकसान पहुंचने की दुखद सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूं और स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहा हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -