Maharashtra में Congress के अध्यक्ष बने हर्षवर्धन सपकाल, नाना पटोले की छुट्टी

Maharashtra में Congress के अध्यक्ष बने हर्षवर्धन सपकाल, नाना पटोले की छुट्टी Maharashtra में Congress के अध्यक्ष बने हर्षवर्धन सपकाल, नाना पटोले की छुट्टी

नई दिल्ली: महाराष्ट्र मे कांग्रेस ने हर्षवर्धन वसंतराव सपकाल को अध्यक्ष की कमान सौंप दी है। पिछले साल के आखिर में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को नाना पटोले के नेतृत्व में करारी हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी को 16 विधानसभा सीटों पर ही जीत हासिल हुई थी। जिसके बाद नाना ने इस्तीफा देने का प्रस्ताव भी रखा था।

महराष्ट्र मे कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव में 13 सीटों पर सिमट गई थी। जबकि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बुरी तरह से पराजित हुई थी। सपकाल महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ट नेता है। जिन्हे पिछले साल अगस्त में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। सपकाल से पहले इस पद पर मीनाक्षी नटराजन तैनात थी।

Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *