ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय में खेल विभाग के द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस (एनएसडी) के आयोजन और फिट इंडिया मिशन गतिविधियों के संबंध में निदेशक, युवा मामले एवं खेल और उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर आज महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन हर्ष उल्लास के साथ से किया गया I कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर थे I कार्यक्रम की अध्यक्षता स्पोर्ट्स इनचार्ज प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की । मंच का संचालन वैदेही शर्मा और तनु ठाकुर ने किया। सबसे पहले महाविद्यालय के प्राचार्य ने डॉ रमेश ठाकुर ने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि, और छात्रों को फिट इंडिया की शपथ दिलाई I
इस इस अवसर पर स्पोर्ट्स इनचार्ज प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने बतया कि आज राष्ट्रीय खेल दिवस के प्रथम दिन स्पोर्ट्स विभाग के और से महाविद्यालय में इंडोर, आउटडोर, इनडोर और फनी गेम्स करवाए गए I जिसमें कबड्डी में रोहन एंड ग्रुप ने प्रथम स्थान और द्वितीय स्थान नितिन और ग्रुप ने प्राप्त किया I फन गेम्स, स्पून रेस में प्रथम स्थान अंकिता ने, द्वितीय स्थान कृतिका और ऐना जोरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।म्यूजिकल चेयर रेस में प्रथम स्थान अनामिका द्वितीय स्थान हिना ने और तृतीय स्थान अंकिता ने प्राप्त किया। सैक रेस में प्रथम स्थान हिना और सिमरन ने ,द्वितीय स्थान अनाजोरिया और अंकिता ने तृतीय स्थान राधिका और प्रीति ने प्राप्त किया। रस्साकशी में प्रथम स्थान नेहा और ग्रुप ने द्वितीय स्थान पार्वती एंड ग्रुप ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने विजेता रहे छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया और अपने संबोधन में बताया कि मेजर ध्यानचंद का जीवन हमें यह सिखाता है कि अनुशासन, कठिन परिश्रम, और जुनून के बल पर कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उन्होंने न केवल हॉकी को नई ऊँचाइयाँ दीं, बल्कि भारत के युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत भी बने। इस अवसर पर महाविद्यालय के सीनियर मोस्ट प्रोफेसर प्रोफ़ेसर अनु अतरी, प्रोफ़ेसर किरण कुमारी, महाविद्यालय के भारत इंचार्ज प्रोफेसर सिकंदर नेगी , डॉ. विनोद कुमार, प्रोफेसर कृष्ण चंद, प्रोफ़ेसर अरविन्द रत्न, प्रोफेसर कमलेश कुमार और प्रोफेसर मुकेश कुमारी आदि मौजूद रहे।राष्ट्रीय खेल दिवस के इस आयोजन ने छात्रों में खेलों के प्रति रुचि, अनुशासन और फिटनेस के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम अत्यंत उत्साह, ऊर्जा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।