Punjab Govt
HomeHimachalवशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में नेशनल स्पोर्ट्स-डे मनाया

वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में नेशनल स्पोर्ट्स-डे मनाया

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में 29 अगस्त को नेशनल स्पोर्ट्स-डे मनाया गया। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ठ तथा प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने इस कार्यक्रम की शुरुआत की ।स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने सभी बच्चों को स्पोर्ट्स- डे के बारे में बताया।

इस अवसर पर वालीबाल, बास्केटबाल, कबड्डी तथा अन्य कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में कक्षा छठी से बाहरवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कबड्डी प्रतियोगिता में टीम ‘बीऺ॑’ विजेता रही, जिसमें अदम्या शर्मा, प्रांशुल राणा, शिव कुमार मेनन, प्रलव, अदित्य वशिष्ट, अमरजीत सैनी, रुद्राक्ष तथा अथर्व सैनी विजेता रहे। बास्केटबॉल  में टीम ‘ए’ विजेता रही, जिसमें अनमोल, मोहम्मद नोमान समीर खान, वरुण कौशल, अथर्व राणा, अरनव राणा, अभय शर्मा, शौर्य प्रीत चौधरी, साहिल कुमार, साहिल ठाकुर, आर्यन सहोड़, ध्रुव शर्मा विजेता रहे। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में टीम ‘ए’ विजेता रही, जिसमें प्रथम कौशल, अदित्य वेद, यशवर्धन, उत्कर्ष शर्मा, माधव पराशर, घरुन शर्मा, सक्षम अटवाल, शब्द ठाकुर विजेता रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का सफर 29 अगस्त साल 2012 से शुरू हुआ था। 29 अगस्त की तारीख इसलिए चुनी गई क्योंकि इस दिन महान हॉकी प्लेयर मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था। ऐसे ‘डे’ मनाने से बच्चों में आत्मविश्वास तथा प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ठ ने विजेता रहे छात्रों को सम्मानित किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -