ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश की कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के रायपुर मैदान में राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है यह कार्यक्रम 12 जनवरी 2023 तक चलेगा । इस शिविर में 16 प्राशासनिक राज्यों के लगभग 240 स्वयं सेवी भाग ले रहे हैं।इस शिविर का आयोजन दस जमा दो काउंसिलशिक्षा निदेशालय हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से करवाया जा रहा है।इस शिविर का शुभारंभ 7जनवरी को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में किया जा रहा है। बहीं पर शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश एन एस एस राज्य समन्वयक दलीप सिंह ठाकुर ने हरी झंडी दे कर रैली का शुभारंभ किया।इस कार्यक्रम में पहुंचे देश भर के अलग अलग राज्यों से आए हुए स्वयं सेवियों ने अपनी अपनी सांस्कृतिक द्वारा स्कूल से रायपुर मैदान तक एक जागरूकता रैली निकाली।तथा लोगों को अपनी अपनी सांस्कृतिक से अवगत करवाया।
यह जानकारी रायपुर मैदान स्कूल के प्रधानाचार्य नरदेव राणा ने देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवियों से विभिन्न विषयों पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई।इस मौके पर एन एस एस प्रभारी पवन कुमार, स्थानीय पंचायत प्रधान रीता देवी,उप प्रधान सत्य नारायण शर्मा,एस एम सी कमेटी प्रधान संतोष सिंह सहित अन्य स्कूल स्टाफ तथा अलग अलग राज्यों से आए हुए एन एस एस प्रभारी भी मौजूद रहे।
