
विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र का समग्र बिकास उनकी प्राथमिकता है और प्राथमिकता के आधार पर वह कुटलैहड़ विस क्षेत्र में कार्य कर रहे है। और साढ़े चार माह के कार्यकाल में हमने एक करोड़ से ज्यादा की धनराशि पंचायतों के बिकास कार्यों पर खर्च की है। और हमारी प्राथमिकता है कि अंतिम पंक्ति पर खड़े उस परिवार तक राज्य सरकार की विकासात्मक योजनाओं को पहुंचाकर लाभ देना है। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मदन मोहन सैनी, ब्लॉक महिला युवा अध्यक्ष कंचन, श्रम कल्याण अधिकारी अमन शर्मा अनेक पंचायतों से आय प्रधान, उपप्रधान सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
