Loading...
HomeBreaking NewsNamo Bharat Rapido Rail का उद्घाटन करेंगे PM Modi, मिलेंगी ये सुविधाएं

Namo Bharat Rapido Rail का उद्घाटन करेंगे PM Modi, मिलेंगी ये सुविधाएं

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: पीएम मोदी आज दिल्ली-मेरठ रैपिडो रेल के फुल स्ट्रेच और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक नमो भारत रैपिड रेल की सर्विस आज शाम 6 बजे से शुरु हो जाएगी। यह भारत की सबसे तेज सेमी हाई-स्पीड रीजनल रैपिड ट्रेन हैं। इसके साथ ही भारत की सबसे तेज मेट्रो ट्रेन सेवा भी मेरठ में शाम 6 बजे से आम लोगों के लिए शुरु हो जाएगी।

महिला सशक्तिकरण पर दिया गया खास जोर

नमो भारत रैपिड रेल के संचालन में महिला सशक्तिकरण पर भी खास जोर दिया गया है। इस सेवा में करीबन 80 प्रतिशत ड्राइवर स्टाफ महिलाएं होगी। दिल्ली से मेरठ के बीच अब यात्रा का समय एक घंटे से भी कम रह जाएगा। दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन पर मल्टी इंटीग्रेटेड ट्रांजिट सिस्टम विकसित किया गया है। यहां स्मार्ट टिकटिंग वेडिंग मशीनें लगाई गई हैं। इसके साथ ही क्यूआर कार्ड आधारित टिकट की सुविधा दी गई है।

नमो भारत रैपिडो रेल में है ये खास सुविधाएं

भविष्य की जरुरतों को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर छह प्लेटफॉर्म भी बना दिए गए हैं ताकि आगे चलकर दिल्ली से अलवर और दिल्ली से करनाल रैपिड रेल को भी यहां से जोड़ा जा पाए। नमो भारत रैपिड रेल में बुलेट ट्रेन जैसी आधुनिक झलक देखने को मिलेगी। ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की सक्षम है। इसका ड्राइवर कंसोल पूरी तरह डिजिटल है। इसमें प्रीमियम कोच की सुविधा भी दी गई है जहां मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग पॉइंट मौजूद है।

धूप से बचाने के लिए ब्लांइड पर्दों की व्यवस्था भी की गई है। इसमें महिलाओं के लिए खास कोच बनाए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए कोच में सामान रखने के पर्याप्त जगह, खड़े यात्रियों के लिए अतिरिक्त स्पेस, पानी की बोतल रखने वाले व्यवस्था, मैग्जीन होल्डर और पैरों को आराम देने के लिए फुट रेस्ट भी दिए गए हैं। यह सेवा दिल्ली-एनसीआर में आधुनिक और तेज परिवहन की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page