Punjab Govt AD
HomeBreaking NewsBJP उम्मीदवारों के नाम लगभग फाइनल, नए चेहरों को मिल सकता है...

BJP उम्मीदवारों के नाम लगभग फाइनल, नए चेहरों को मिल सकता है मौका

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोटाः भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम लगभग फाइनल कर लिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, कम से कम 10 सीटों पर नए चेहरे को मौका देने का फैसला किया गया है। हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को फिर से चित्तौड़गढ़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को कोटा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को बीकानेर, दुष्यन्त सिंह को झालावाड़, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जोधपुर और केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को बाड़मेर से फिर से मौका मिल सकता है।

वहीं, जयपुर शहर से आरसी बोहरा फिर से मैदान में उतर सकते हैं। नए चेहरे में राजेंद्र राठौड़ को राज समंद, सतीश पूनिया को अजमेर या जयपुर ग्रामीण से मौका मिल सकता है। वहीं, राखी राठौड़ भी जयपुर ग्रामीण से रेस में हैं। बांसवाड़ा डूंगरपुर सीट पर कांग्रेस से आए महेंद्रजीत मालवीय को टिकट मिल सकता है। उदयपुर, भरतपुर, बांसवाड़ा डुंगरपुर, दौसा, सिरोही, अजमेर, जयपुर ग्रामीण, राजसमंद, झुंझुनूं, अलवर और टोंक-सवाई माधोपुर सीट से पार्टी इस बार नए चेहरे लड़ाने का निर्णय लिया है।

बता दें कि, वीरवार को दिल्ली मुख्यालय पर बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी, जिसमें भाजपा शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम शामिल हुए थे। इस दौरान 155 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को लेकर सहमति बनी। माना जा रहा है कि बीजेपी एक या दो दिन में अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के अलावा जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, संगठन महासचिव बी एल संतोष, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, राज्य प्रभारी, राज्य सह-प्रभारी और चुनाव प्रभारी भी शामिल हुए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -