Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomePunjabPunjab News: नगर निगम के सीवर मैन कर्मचारी यूनियन ने की बैठक,...

Punjab News: नगर निगम के सीवर मैन कर्मचारी यूनियन ने की बैठक, रखी ये मांगें, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसर: शहर में नगर निगम की सीवर मैन कर्मचारी यूनियन ने अपनी लंबे समय से चल रही समस्याओं को लेकर एक आपात बैठक आयोजित की। इस बैठक में अलग-अलग संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और सीवर मैन कर्मचारियों को पूरा समर्थन देने का ऐलान किया।

इस दौरान यूनियन को विभिन्न पदों की जिम्मेदारियों भी दी गई। मीडिया से बातचीत में यूनियन नेताओं ने बताया कि सफाई कर्मचारी और सीवर मैन पिछले कई दिनों से जरुरी मेडिकल सुविधाओं से वंचित हैं। उनकी प्रमुख मांग है कि सीवर मैन कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए फ्री मेडिकल सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

नेताओं ने कहा कि सीवर मैन दिनभर बहुत खतरनाक हालात में सीवरों में काम करते हैं जिसके चलते कई तरह की बीमारियां उनके घरों तक पहुंच जाती हैं। यूनियन ने यह भी बताया कि सीवर मैन कर्मचारियों में भारी रोष है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि जल्द ही अमृतसर नगर निगम के मेयर के साथ बैठक कर मांगों के समाधान की कोशिश की जाएगी।

 

 

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page