मुंबईः बांद्र-वर्ली सी लिंक रोड पर एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आया है। एक कार चालक ने सड़क पार करते समय महिला को टक्कर मार दी जिसके बाद महिला की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और चालक पर एफआईआर दर्ज की। पुलिस महिला की पहचान करने और उसके रिश्तेदारों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
जानकारी देते पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार रात लगभग 10:30 बजे की है। महिला सड़क पर बेहोश पड़ी थी जिसके बाद उसे बांद्रा पश्चिम में मौजूद एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हुई है। उन्हें देखने से लगता है कि मृतक एक बेसहारा महिला थी। क्योंकि उसके पास से कोई दस्तावेज या मोबाइल नहीं मिला है।
कार चालक की पहचान हुई
कार चालक की पहचान हो गई है। चालक का नाम गुरविंदर सिंह कीर (48) के रूप में हुई है। उसे बांद्रा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इनमें धारा 106(1) (लापरवाही से मौत का कारण बनना), 281 (सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से गाड़ी चलाना), और 125 (दूसरों की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) के साथ-साथ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 (खतरनाक ड्राइविंग) शामिल है। हालांकि, पुलिस को शक है कि उस रात बारिश हो रही थी, संभावना है कि कार चालक ने उसे देखा न हो और उसे टक्कर मार दी।”