खेल: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स ने आज अपने आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैदान पर उतरते ही मुंबई इंडियंन टीम ने इतिहास रच दिया है। मुंबई 300 मैच खेलने वाली पहली फ्रैंचाइजी बन गई है। मुंबई इंडियंस के अलावा आईपीएल में क्या किसी भी लीग क्रिकेट में कोई टीम 300 मैच नहीं खेल पाई है। मुंबई ऐसा करने वाली पहली फ्रैंचाइजी टीम बनी है हालांकि इससे पहले 2 टीमें ऐसा कर चुकी हैं। उसमें से एक पाकिस्तान की नेशनल टीम है।
दुनिया की तीसरी बनी टीम
आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हुई है। पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया। आज संस्करण का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में खेला जा रहा है। ये मुंबई इंडियंस का 300वां मैच है। उनसे पहले सिर्फ पाकिस्तान नेशनल क्रिकेट टीम और समरसेट ही 300 मैच खेल पाई है।
दोनों ही टीमों ने 303-303 मैच खेले हैं। हालांकि मुंबई इंडियस ने अभी आईपीएल में 300 मैच पूरे नहीं किए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ये मैच मुंबई इंडियंस का 278वां आईपीएल मैच है। इसके अलावा मुंबई ने चैंपियंस लीग के 5 संस्करणों में 22 मैच खेले हैं। बता दें कि मुंबई के बाद सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली आईपीएल फ्रैंचाइजी आरसीबी हैं जिन्होंने 287 मैच खेले हैं।
7 ट्रॉफी जीत चुकी है मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस आईपीएल के पहले संस्करण से खेल रही है। टीम ने 2013 में अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था। इसके बाद टीम ने 2015, 2017, 2019 और 2020 संस्करण जीता। टीम सीएसके के साथ सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम है।
सभी ट्रॉफी फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा की कप्तानी में जीती है। इसके अलावा मुंबई इंडियंस ने 2011 और 2013 चैंपियंस टी-20 लीग का खिताब भी जीता है। मुंबई 2020 के बाद अभी तक आईपीएल के फाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई है।