Punjab Govt AD
HomeHimachalएक सप्ताह के भीतर मल्टी टास्क वर्कर की ज्वाइनिंग नहीं हुई,तो कुटलैहड़...

एक सप्ताह के भीतर मल्टी टास्क वर्कर की ज्वाइनिंग नहीं हुई,तो कुटलैहड़ भाजपा देगी धरना: दविंद्र भुट्टो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
जल शक्ति विभाग के अधिकारी ने किसके कहने पर तीन माह से रोकी है युवाओं की नौकरी की ज्वाइनिंग, करें स्पष्ट
 
ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दविंद्र भुट्टो ने जल शक्ति विभाग में पंप ऑपरेटर ओर मल्टी टास्क वर्कर के परिणाम पर प्रश्न उठाते हुए राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब जल शक्ति विभाग में मल्टी टास्क वर्कर और पंप ऑपरेटर के इंटरव्यू  हो चुके हैं। राज्य के हर मंडल में पंप ऑपरेटर ओर मल्टी टास्क वर्कर की ज्वाइनिंग हो चुकी है तो कुटलैहड़ विस क्षेत्र में तीन माह से इंतजार कर रहे युवाओं को क्यों नौकरी पर नहीं रखा जा रहा है, क्यों युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है, आखिर किसके कहने पर युवाओं की जल शक्ति विभाग में ज्वाइनिंग नहीं हो रही है, यह जल शक्ति विभाग ओर सरकार स्पष्ट करें यह बातें दविंदर भुट्टो ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कही।

उन्होंने कहा कि अगर कुटलैहड़ विस क्षेत्र के युवाओं द्वारा जल शक्ति विभाग में दिए गए इंटरव्यू पर युवाओं की ज्वाइनिंग नहीं होती है तो कुटलैहड़ भाजपा सैकड़ों युवाओं के साथ सरकार ओर विभाग के खिलाफ सड़कों पर भाजपा आंदोलन करने से गुरेज नहीं करेगी। भुट्टो ने कहा कि एक तरफ राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने की बात करती आ रही है ओर दूसरी तरफ कुटलैहड़ विस क्षेत्र में युवाओं के साथ राजनीति द्वेष भाव करके उनके नौकरी से वंचित किया जा रहा है व युवाओं को आंदोलन करने पर मजबूर किया जा रहा है। दविंदर भुट्टो ने कहा कि राज्य सरकार और उनके प्रतिनिधि किसी भी युवा को जल शक्ति विभाग में पंप ऑपरेटर ओर मल्टी टास्क वर्कर रखे, भाजपा को कोई आपत्ति नहीं है।

लेकिन जल शक्ति विभाग में किसी युवा को तो रोजगार मिले। आखिर ऐसी क्या मजबूरी हो गई है कि जल शक्ति विभाग में तीन माह से युवाओं को इंटरव्यू देने के बाद भी रोजगार से वंचित रखा जा रहा है। दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि आखिर जल शक्ति विभाग मंडल थाना कलां के अधिकारियों को ऐसी क्या मजबूरी या फिर सरकार का दबाव पड़ा हुआ है कि युवाओं को कोई ज्वाइनिंग पत्र नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग मंडल थाना कलां के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह के भीतर जल शक्ति विभाग मंडल थाना कलां विभाग द्वारा आवेदित किए गए युवाओं को जिनसे इंटरव्यू लेकर नौकरी के ज्वाइनिंग पत्र को घर भेजने का फैसला दिया है।

अगर उन्हें एक सप्ताह के भीतर ज्वाइनिंग पत्र नहीं भेजा तो कुटलैहड़ भाजपा मंडल थाना कलां विभागीय कार्यालय के आगे हजारों की संख्या में जनता के साथ आंदोलन ओर धरना प्रदर्शन करेगी। जिसकी जिम्मेदारी सरकार ओर विभागीय अधिकारियों की होगी। भुट्टो ने कहा कि हर वर्ष एक लाख युवाओं को नौकरियां देने का वादा करने वाली राज्य सरकार दो वर्षों में कुटलैहड़ विस क्षेत्र में एक भी युवा को नौकरी नहीं दे पाई है और अब दो वर्षों बाद अगर जल शक्ति विभाग में रिक्त पद निकले और कुटलैहड़ के युवाओं ने आवेदन करके इंटरव्यू दिए हैं

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -