लुधियाना। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के अध्यक्ष और लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने संसद भवन परिसर के बाहर वित्त अधिनियम 2023 की धारा 43बी (एच) को तत्काल वापस लेने की मांग की। MSME अधिनियम, 2006 के तहत पंजीकृत सूक्ष्म और लघु विक्रेताओं को किए गए भुगतान से संबंधित इस संशोधन की MSME क्षेत्र विशेष रूप से पंजाब के लुधियाना पर इसके प्रतिकूल असर व्यापक आलोचना हो रही है।
वड़िंग ने कहा कि MSME के संशोधन के कारण छोटे व्यवसायों पर वित्तीय दबाव बन रहा है जो कि चिंता का विषय है। इस संशोधन के कारण एमएसएमई क्षेत्र विशेष रूप से लुधियाना अभूतपूर्व संकट का सामना कर रहा है। केंद्र सरकार की नीतियां गलत है। छोटे व्यवसायों की कीमत पर बड़ी कंपनियों का पक्ष सरकार ले रही है।
छोटे व्यवसायों को बढ़ावा देने के बजाय, भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ऐसी नीतियां बना रही है जो उनके कॉर्पोरेट मित्रों को लाभ पहुंचाती हैं। यह केंद्र सरकार की मदद से कॉर्पोरेट द्वारा हमारे देश की योजनाबद्ध लूट से कम नहीं है, और हम ऐसा नहीं होने देंगे।