मोहालीः सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री से मुलाकात की। सांसद ने कहा कि उनकी तबीयत अब ठीक है और उम्मीद है की वे आज शाम तक अस्पताल से छुट्टी ले लेगें। पंजाब के मुख्यमंत्री इस समय लगातार विभिन्न बैठकों में व्यस्त हैं। उन्होंने हाल ही में कैबिनेट मीटिंग की और इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण बैठकें भी कीं। मुख्यमंत्री ने अच्छे काम करने वाले व्यक्तियों से ऑनलाइन उनकी सराहना की और मार्गदर्शन लिया।
बाढ़ की स्थिति को लेकर होशियारपुर में भी चिंता बनी हुई थी। सांसद डॉ. चब्बेवाल ने बताया कि उन्होंने अपने सांसद निधि कोष से 50 लाख रुपये जारी किए हैं, जिनसे धुस्सी बांध को और मजबूत किया जाएगा ताकि भविष्य में बाढ़ की स्थिति से निपटा जा सके।
सांसद डॉ. चब्बेवाल ने 12 हजार करोड़ के फंड को लेकर कहा कि इस फंड की शर्ते बहुत सख्त है और इसे केंद्र की शर्तों के बगैर खर्च नहीं किया जा सकता जिसके चलते इस फंड के बारे में केंद्र सरकार से ही पूछना चाहिए। वहीं 1600 करोड़ के राहत फंड को लेकर कहा कि भाजपा कह रही है कि यह तो सिर्फ पहली किश्त है। जहां पंजाब इस वक्त बाढ़ के हालातों से जूंझ रहा है वहीं क्या केंद्र सरकार कोई खरीदो फिरोख्त कर रही है। केंद्र सरकार को चाहिए था कि उचित राहत पैकेज पंजाब को दिया जाता, ताकि उसे उचित तरीके से खर्च किया जा सकता।
उपराष्ट्रपति चुनाव के परिणामों पर उन्होंने कहा कि किसने क्रॉस वोटिंग की, यह स्पष्ट नहीं है। हालांकि, भाजपा को इस बार पहले की तुलना में काफी कम वोट प्राप्त हुए हैं। कई पार्टियां क्रॉस वोटिंग कर सकती हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस बार क्रॉस वोटिंग नहीं की।
