Punjab Govt AD
HomeNationalIndia में 8000 से अधिक X Accounts ब्लॉक, Fake News फैलाने के...

India में 8000 से अधिक X Accounts ब्लॉक, Fake News फैलाने के लगे आरोप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्‍ली : ‘एक्स’ प्लेटफार्म ने भारत में 8 हजार अकाउंटों को ब्लॉक करना शुरू कर दिया है। ‘एक्स’ ने कहा कि भारत सरकार से आदेश मिलने के बाद कार्रवाई की जा रही है। भारत सरकार ने फेक न्यूज फैलाने वाले 8000 X अकाउंट बंद करने के आदेश दिए हैं। इनमें इंटरनेशनल न्यूज ऑर्गेनाइजेशन के अकाउंट भी शामिल हैं। X ने यह दावा अपने ग्लोबल गवर्नेंस अफेयर्स अकाउंट के जरिए किया है।

प्लेटफॉर्म ने कहा कि हम इससे सहमत नहीं हैं, ये पोस्ट और अकाउंट सिर्फ भारत में नहीं दिखेंगे। ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर्स ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर पोस्ट कर बताया कि भारत सरकार ने ऐसे अकाउंट्स और पोस्ट्स को बैन करने के आदेश जारी किए हैं, जो फर्जी खबरें, पाकिस्तान के लिए प्रोपेगैंडा और भारत विरोधी कंटेंट (टेक्स्ट, फोटो और वीडियो) फैला रहे हैं। सरकार का कहना है कि ये कार्रवाई राष्ट्रीय सुरक्षा और साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए की गई है। कुछ अकाउंट्स पर भारत में अस्थिरता फैलाने और गलत सूचना प्रसारित करने का आरोप है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -