ऊना/ सुशील पंडित : रेड रिबन क्लब अटल बिहारी वाजपेई राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंगाणा के तत्वाधान में मासिक एड्स जागरुकता पर एक दिवसीय कार्यक्रम करवाया गया। इस एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के तहत क्विज प्रतियोगिता करवाया गया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, आर्ट्स स्ट्रीम ने जिसमें सपना, इशिता और नवीन शर्मा शर्मा ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान साइंस स्ट्रीम ने, जिसमें मुस्कान, रिया और अंजलि ने प्राप्त किया, तृतीय स्थान कॉमर्स स्ट्रीम ने, जिसमें वंशिका, ज्योतिका और दीप्ति ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रोफ़ेसर कृष्ण चंद और प्रोफेसर कमलेश ने निभाई। इस अवसर रेड क्रॉस सोसाइटी के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर किरण कुमारी ने कहा कि जिला एड्स प्रोग्राम अधिकारी व रेड रिब्बन सोसाइटी के निर्देशानुसार पूरे दिसंबर माह में जनमानस को जागरूक करने के लिए विभिन्न तरह कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं, महाविद्यालय अयोजित करवाई जायेगी, जिसमें अब तक चित्रकला प्रतियोगिता, नारा लेखन प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, आयोजित किए गए हैं। एनसीसी के ओर से परेड, कैंडल मार्च और नुक्कड़ नाटक आदि अभी अयोजित होना है। उन्होंने यह भी कहा कि एचआईवी / एड्स एक जानलेवा बीमारी है, जिसका अब तक कोई इलाज नहीं है। एचआईवी से संक्रमित होने वाला पीड़ित जीवनभर के लिए इस वायरस से ग्रसित हो जाता है। हालांकि विशेषज्ञों ने एचआईवी से बचने के कुछ उपाय बताए हैं। एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास करना अति आवश्यक है। इस अवसर पर प्रोफेसर अनु अत्तरी , प्रोफ़ेसर शशी कंवर एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी, प्रोफ़ेसर कृष्ण चंद, प्रोफ़ेसर निकिता गुप्ता और प्रोफ़ेसर कमलेश महाजन मौजूद रहे।

महाविद्यालय बंगाणा में मासिक एड्स जागरुकता पर कार्यक्रम आयोजित
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -